biodatamaker

Cyber Security के लिए बनेगी राष्ट्रीय नीति, 6 लाख गांव जुड़ेंगे फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क से

Updated: शनिवार, 15 अगस्त 2020 (10:02 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के आर्थिक सामाजिक जीवन में इंटरनेट और साइबर प्रौद्योगिक के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार जल्दी ही एक समन्वित साइबर सुरक्षा नीति प्रस्तुत करेगी।
 
प्रधानमंत्री ने स्वाधीनता दिवस पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि इंटरनेट और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग बढ़ने के साथ देश के लिए मजबूत समन्वित साइबर सुरक्षा व्यवस्था का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा नीति का खाका जल्द आएगा।
 
सभी गांव जुड़ेंगे फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क से : उन्होंने कहा कि सरकार देश के सभी छह लाख गांवों को एक हजार दिन में फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क से जोड़ेगी ताकि वहां भी तेज गति की संचार सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
 
मोदी ने अंडमान नीकोबार द्वीप समूह की तरह लक्षद्वीप को भी समुद्री दूरसंचार केवल से जोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे वहां भी तीव्र गति की इंटरनेट सेवाएं मिलने लगेंगी।
 
जल जीवन मिशन की सफलता पर खुशी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर को शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि एक साल में योजना के तहत दो करोड़ से अधिक घरों तक नल से जल पहुंचाया जा चुका है।
 
उन्होंने कहा कि देश के ग्रामीण इलाकों की बड़ी आबादी तक यदि पीने का शुद्ध पानी पहुंचता है तो इससे लोगों के जीवन में सुधार आएगा और उनकी जीवनशैली बदल जाएगी। इस बचे हुए समय का सदुपयोग ये महिलाएं घर के विकास के दूसरे कार्यों में कर सकेगी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि योजना का सबसे बड़ा फायदा लोगों के स्वास्थ्य को होगा। यदि उन्हें शुद्ध पेयजल मिल जाता है तो उन्हें जलजनित बीमारियों से मुक्ति मिलेगी और गरीबों का चिकित्सा पर खर्च होने वाला पैसा बच सकेगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख