Daily Horoscope
✕

78th independence day 2024: 15 अगस्त को इन 4 देशों का भी होता है स्वतंत्रता दिवस

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 12 अगस्त 2024 (14:19 IST)
Independence Day
 
Highlights 
 
* 15 अगस्त को भारत को मिली थी आजादी।
* भारत के अलावा वे कौन से ऐसे देश है जिन्हें मिली थीं आजादी।
* 15 अगस्त के दिन ये 4 देश हुए थे आजाद, देखें पूरी लिस्ट। 

ALSO READ: 78th independence day 2024: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जाएं घूमने, भारत में है वो सबकुछ जो नहीं मिलेगा किसी दूसरे देश में
 
Happy Independence Day : वर्ष 2024 में 15 अगस्त को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था और तभी से प्रतिवर्ष इस दिन स्वतंत्र भारत का जश्न मनाया जाता है। आपको बता दें कि 15 अगस्त का दिन भारत के लिए बहुत ऐतिहासिक महत्व रखता है, लेकिन इसके साथ ही कुछ और ऐसे देश भी हैं, जहां पंद्रह अगस्त के दिन भी यह जश्न मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन वे भी स्वतंत्र हुए थे और इन देशों का भी 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस आता है। 
 
तो आप यह तो जान ही गए होंगे कि 15 अगस्त के दिन आजादी का जश्म मनाने वाला एक देश सिर्फ भारत ही नहीं है, बल्कि और भी 4 देश हैं जो इसी दिन आजाद हुए थे, और उनके लिए 15 अगस्त की तारीख बेहद खास है। तो चलिए यहां जानते हैं भारत के अलावा वे कौन-कौन से देश है, जो 15 अगस्त को ही अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। 

ALSO READ: 15 अगस्त, स्व‍तंत्रता दिवस पर कविता : इसी देश में
 
आइए जानते हैं उन देशों के बारे में : 
 
1. साउथ कोरिया : 15 अगस्त 1945 को साउथ कोरिया जापान से सुबह के वक्त आजाद हुआ। अत: इस देश में 15 अगस्त को राष्ट्रीय मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि आजादी के 3 वर्ष पश्चात कोरिया देश, उत्तर और दक्षिण कोरिया में विभाजित हो गया था। तथा अब ये अलग-अलग 2 देश बन चुके हैं, जो कि 15 अगस्त के दिन आजादी का जश्न मनाते हैं।
 
2. नॉर्थ कोरिया : साउथ कोरिया की तरह नॉर्थ/ उत्तर कोरिया 15 अगस्त 1945 को जापान से शाम के वक्त आजाद हुआ था। अत: यहां भी हर साल 15 अगस्त को राष्ट्रीय मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, इसी दिन दूसरे विश्व युद्ध के बाद 35 वर्षों के जापानी कब्जे और औपनिवेशिक शासन का कोरिया पर से खात्मा हुआ था और इसे कानूनी रूप से स्वतंत्र सत्ता प्राप्त हुई थी। 

ALSO READ: 15 अगस्त से जुड़ी 10 रोचक बातें, जो शायद ही जानते होंगे आप
 
3. बहरीन : 15 अगस्त 1971 को बहरीन यूनाइटेड किंगडम से आजाद हुआ था। और इसी दिन बहरीन पर से पूरी तरह ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन भी समाप्त हो गया था। तथा भारत को आजादी मिलने के करीब 2 दशक से भी ज्यादा समय के बाद बहरीन ने अपने आजाद होने की घोषणा की थी। लेकिन आपको बता दें कि बहरीन अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के बजाय वहां के दिवंगत शासक ईसा बिन सलमान अल खलीफा के सिंहासन पर चढ़ने के उपलक्ष्य में 16 दिसंबर को राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता है। 
 
4. कॉन्गो : 15 अगस्त 1960 को कॉन्गो देश फ्रांस से आजाद हुआ, जो कि क्षेत्रफल की दृष्टि से अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है। आपको यह बता दें कि कॉन्गो अफ्रीका महाद्वीप के बीच बसा एक लोकतांत्रिक देश है और यह देश भारत को आजादी मिलने के 13 वर्षों बाद 15 अगस्त 1960 को आजाद हुआ था तथा यहां सन् 1880 से लेकर इसके आजाद होने तक फ्रांस का ही इस देश पर कब्जा था। 
 
इस तरह ये चारों देश भी 15 अगस्त के दिन ही स्वतंत्र हुए थे, हालांकि इनके वर्ष अलग-अलग है, लेकिन तारीख एक ही हैं- '15 अगस्त'। अत: इन सभी देशों के लिए 15 अगस्त की तारीख बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन ये सभी स्वतंत्र हुए थे।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: क्या अंतर है 15 अगस्त और 26 जनवरी को झंडा फहराने के तरीके में, जानिए ये रोचक तथ्य
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

इजराइल में पलटी बाजी! हार के अनुमानों के बीच नेतन्याहू का गठबंधन सबसे आगे, ट्रंप ने लिया श्रेय

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

दोस्त से मिलने निकली 13 साल की लड़की, आधी रात मां को भेजा मैसेज- मैं खतरे में हूं, किडनैप्‍ड और गैंग रेप के आरोप

भोपाल में 5 मासूमों के साथ रेप मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा

चुनाव आयोग की भाषा पर माफी: संवैधानिक संस्था का संवाद इतना तीखा क्यों?

अगला लेख