sawan somwar

Independence day 2020 Astrology : 15 अगस्त 2020, क्या कहता है ज्योतिष

Updated: शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (15:38 IST)
15 अगस्त 1947 जब हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ, उस समय की कुंडली में ग्रहों की स्थिति व 15 अगस्त 2020 में ग्रहों की स्थिति को ज्योतिष की नजर से देखें तो इस वर्ष नवंबर तक विश्व में उलझन बनी रहेंगी। विशेषकर 10 सितंबर तक अधिक परेशानी आएगी। 
 
कोरोना वायरस जैसी बीमारी का असर भी सितंबर तक अधिक रहेगा। विश्व की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं रहेगी। भारत के लिए अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, अफगानिस्तान, रशिया, अंडमान निकोबार द्वीप की स्थिति शनै-शनै सुख वाली रहेगी। पाकिस्तान, बंगला, उत्तर कोरिया, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों से भारत की स्थिति अधिक परेशानी वाली रहेगी। 
 
दुबई से भारत का व्यापार अच्छा होने से अन्य देशों में उतार-चढ़ाव रहेगा। चीन के विरोध में अमेरिका आएगा व भारत का साथ मिलेगा। ग्रहों में राहु की स्थिति देखें तो भारत का वर्चस्व विश्व में बढ़ेगा, साथ ही कई क्षेत्रों में उन्नति होगी। 
 
विश्व में महिलाओं, बालकों और वृद्धों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ वाला रहेगा। पुरुष वर्ग के लिए यह वर्ष ठीक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष मध्यम रहेगा। जनरल स्टोर्स, दवाई, किराना व्यापारी, खाद्य व्यापारियों के लिए उत्तम रहेगा। 
 
नौकरीपेशा वर्ग के लिए अत्यंत परेशानी वाला रहेगा। विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उन्नति होगी। इस वर्ष रबी की फसलों को अच्छा लाभ मिलेगा, परंतु खरीफ की फसलें खराब होगी। किसी नई खोज में भारत की प्रशंसा होगी। 
 
लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख