विदेशों में घुलती भारतीय व्यंजनों की महक
ND
भारत को आजाद हुए 62 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। भारत ने चारों ओर अपने पराक्रम और भारतीय संस्कृति का परचम लहराया है। इससे संपूर्ण विश्व मंडल के पटल पर भारत छा गया है। चाहे वो आईटी क्षेत्र हो, व्यापार हो या फिर हम इंडियन फूड की ही बात क्यों न करें। आजादी के बाद अब भारतीय व्यंजनों ने भी विदेशों में अपनी महक का जलवा दिखाया है।
वहाँ निवास कर रहे हमारे भारतीय मूल के बाशिंदों ने विदेश में रहने के बावजूद भारतीय खान-पान को, भारतीय त्योहारों को समुचित महत्व दिया है। यह हमारे लिए कम गर्व की बात नहीं है। विदेशों में जॉब के सिलसिले में गए परिवार भी भारतीय फूड और यहाँ के संस्कारों को प्राथमिकता देते हैं। आज विदेशों में सिर्फ कॉन्टिनेंटल ही नहीं भारत के आम व्यंजनों का विदेशी भी बड़ी चाव से लुत्फ उठाते हैं।
भारतीय दाल-बाफलों की महक विदेशों में :-
वैसे तो दुनियाभर में भारतीयों द्वारा स्थापित किए गए शॉपिंग मॉल और रेस्टोरेंट की धूम है, लेकिन अमेरिका के टोपेका में भारतीय रेस्टोरेंट को त्योहारों के मद्देनजर नया लुक दिया जाता रहा है। जहाँ भारतीयों की पसंद का हर सामान उपलब्ध करवाने के साथ-साथ वहाँ के रेस्टोरेंटों में दाल-बाफले विशेष तौर पर बनवाए जाते हैं और अब तो विदेशी भी भारतीय खाने को चटखारे लेकर खा रहे हैं।
धूम मचा रहा है चिकन टिक्का :-
ND
नमकीन को विदेश में प्रसिद्धि :-
बीकानेरी, हल्दीराम के भुजिए, नमकीन का स्वाद विदेशों में बसे भारतीयों के मुँह में पानी ला देता है। यहाँ से जाने वाले रिश्तेदार, परिचित उनके लिए नमकीन ले जाना नहीं भूलते और अगर भूल जाते हैं तो यात्रा नमकीन नहीं रह जाती। इसी नमकीन के दीवाने दुनियाभर में बिखरे हुए हैं। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने मंदी के बावजूद फलते-फूलते स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यहाँ नमकीन क्लस्टर बनाने का निर्णय लिया है। इससे व्यापारियों को नमकीन के निर्यात में आसानी होगी।
विदेश में भारतीय रेस्तराँ को पुरस्कार :-
ND
विदेशों में भारतीय शेफ्स की काफी माँग रहती है। हालाँकि खाना बनाना महिला जगत का कार्य माना जाता है, लेकिन होटल की रसोई पुरुषों से भरी रहती है। कुल मिलाकर रसोई को करियर के रूप में चुनकर विदेशों में इंडियन फूड्स का नाम और ऊँचा कर भारत का नाम रोशन किया जा रहा है।

