dipawali
✕

देश को कौन बिगाड़ रहा है

Written By WD
Updated: सोमवार, 11 अगस्त 2008 (15:02 IST)
WDWD
ज्वालाप्रसाद मिश्र
अगर कोई पूछे कि देश को कौन बिगाड़ रहा है, तो शायद उत्तर देना ज्यादा आसान होगा । सैकड़ों चेहरे जे़हन में आ जाते हैं जो मुल्क और इसकी संस्कृति को बर्बाद करने पर तुले हैं। पर क्या देश को कोई बना भी रहा है? यदि है, तो कौन है वह सिरफिरा? नेता, अफसर, व्यापारी, जनता, मीडिया, साहित्यकार, शिक्षक, छात्र, टी.वी., फिल्में जिधर भी नजर डालूँ, मुझे तो सब एक-से दिखाई देते हैं। कभी-कभी तो लगता है, देश में जो कुछ अच्छा था, वह 15 अगस्त '47 को रात के 12 बजे खत्म हो गया। मेरे वरिष्ठ मित्र हरिहरबख्स सिंह 'हरीश' क्रांतिकारी विचारों के खद्दरधारी युवा थे। 16 अगस्त को जब उन्हें साधारण सूती वस्त्रों में देखा तो मुझे आश्चर्य हुआ था।

पूछने पर उन्होंने कहा, 'अब खादी की भूमिका नहीं रह गई। अब इसे भ्रष्ट लोग पहनेंगे। 'तब मैं आठवीं का छात्र था, सो उनकी बातें समझ न सका। पर क्या वे गलत थे?

आज भ्रष्टाचार, महँगाई, बेरोजगारी, चरित्रहीनता, काला धन, कामुकता, उच्छृंखलता, समलैंगिकता, निर्लज्जता, अपराध, तरह-तरह के माफिया, भ्रूण हत्या, जातिवाद, आतंकवाद, जनसंख्या विस्फोट- कौन सी ऐसी बुराई है जो निरंतर बढ़ती ही नहीं जा रही है? इक्के-दुक्के सीधे-सरल चने हैं भी तो वे क्या भाड़ फोड़ेंगे? आजादी के बीस वर्ष बाद 'धूमिल' ने जो लिखा था, वह आज और भी प्रासंगिक प्रतीत होता हैः

बीस साल बाद और
इस शहर में
सुनसान गलियों से
चोरों की तरह
गुजरते हुए
अपने आप से सवाल करता हूँ-
क्या आजादी सिर्फ
तीन थके हुए रंगों का नाम है
जिसे एक पहिया ढोता है
या इसका कोई खास मतलब है?

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'