suvichar

World Earth Hour Day: वर्ल्ड अर्थ आवर डे, जब एक साथ दुनिया में छा जाएगा अंधेरा

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 23 मार्च 2024 (11:34 IST)
World Earth Hour Day
 
HIGHLIGHTS
* मार्च में मनाया जाता है विश्व अर्थ आवर दिवस।
* पर्यावरण के संरक्षण हेतु स्वेच्छा से बंद रखेंगे अपनी लाइट। 
* जानें किस दिन मनाया जाता है अर्थ आवर दिवस।
 
World Earth Hour Day : आज विश्व अर्थ आवर दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत आज रात्रि एक घंटे लाइट बंद रहेगी, जिसमें आम लोग अपनी इच्छा से एक घंटे के लिए लाइट बंद रखेंगे। यह समय रात 8.30 से 9.30 बजे तक का रह सकता है। आपको बता दें कि यह दिन प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु एक प्रतीकात्मक आह्वान के रूप में ऊर्जा बचाने के लिए दुनिया भर में प्रतिवर्ष मार्च माह माह में अर्थ आवर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
कब हुई शुरुआत: विश्व अर्थ आवर दिवस मनाने की शुरुआत यानी अर्थ आवर का शुभारंभ सन् 2007 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में हुआ था। तभी से यह दुनियाभर में एक लोकप्रिय आंदोलन बन गया है। तथा 2003 में 188 देशों और क्षेत्रों में 190 मिलियन से अधिक लोगों ने अर्थ आवर में प्रतिभाग लिया। 
 
दुनिया भर में हर साल अर्थ आवर डे का आयोजन वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर संस्था द्वारा आयोजित किया जाता है। प्रकृति, जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों को जागरूक करने तथा उनमें जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल यह दिवस मनाया जाता है। 
 
बता दें कि वर्ल्ड वाइड फॉर नेचर संस्था की ओर से हर साल दुनिया में अर्थ आवर का आयोजन किया जाता है। जिसके तहत दुनियाभर के करोड़ों लोग एक घंटे के लिए अपने-अपने, घर, संस्थान तथा हर क्षेत्र में होने वाली बिजली की खपत को बंद देते है, जिसके कारण इसको अर्थ आवर कहा जाता हैं।

संभव हैं कि इस बार भी सभी देश इस आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे तथा एक घंटा बिजली की कटौती या बिजली की खपत कम करके प्रकृति संरक्षण में अपना सहयोग देंगे। इस दिन ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए। 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

अगला लेख