suvichar

World Earth Day 2024: विश्व पृथ्वी दिवस, जानें इतिहास और 2024 की थीम

पृथ्वी दिवस 2024 की थीम

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 22 अप्रैल 2024 (10:13 IST)
22 April 2024 Earth Day

 
 
 
 
 
• HIGHLIGHTS
 
• वर्ल्ड अर्थ डे कब मनाया जाता है।
• पृथ्वी दिवस मनाने के उद्देश्य क्या है।
• विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास।
 
World Earth Day : आज विश्व पृथ्वी दिवस है। प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। सन् 1970 में इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी और इसका श्रेय पर्यावरण को बचाने के लिए राह खोजने में लगे अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन को दिया जाता है। 
 
कैसे हुई इस दिन की शुरुआत? vishwa prithvi diwas history 
आपको बता दें कि वर्ल्ड अर्थ डे मनाने का विचार यूनेस्को सम्मेलन में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल द्वारा सन् 1969 में पहली बार दिया गया था। शुरुआत में, इस दिन को मनाने का उद्देश्य सिर्फ पृथ्वी का सम्मान करना था।

इस तरह संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पहली बार पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया था और सन् 1990 में डेनिस हेस ने इस दिन को विश्व स्तर पर मनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसमें करीबन 141 देशों ने भाग लिया। फिर वर्ष 2016 में विश्व पृथ्वी दिवस को जलवायु संरक्षण के लिए समर्पित किया गया। 
 
विश्व पृथ्वी दिवस 2024 की थीम : Earth Day 2024 Theme
 
हर साल विश्व पृथ्वी दिवस/ वर्ल्ड अर्थ डे एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2023 में इस दिन की थीम 'हमारे ग्रह में निवेश करें' (Invest In Our Planet) थी, जिसका उद्देश्य वर्तमान समय में मानव समुदाय, सरकार तथा व्यवसायों को प्राथमिकता देने और भावी पीढ़ियों को ग्रह की रक्षा तथा उसके संरक्षण को लेकर कार्रवाई करके उचित कदम बढ़ाना ही इस थीम का उद्देश्य था। 
 
इस बार वर्ष 2024 में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम- 'प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक' (Planet vs. Plastics) तय की गई है, जिसका उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करके उसके विकल्प तलाशने पर जोर देना है। 
 
माना जा रहा है कि विश्व पृथ्वी दिवस पर पिछले साल के अभियान की सफलता के आधार पर, यह थीम प्लास्टिक के उपयोग समाप्त करके दुनियाभर में पृथ्वी-पर्यावरण को लेकर सकारात्मक बदलाव लाने, तथा आज की चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालती है, ताकि हम धरती का संरक्षण कर सकें। 
 
वर्तमान समय में प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग, बढ़ते संसाधनों, कारखाने, वाहन, वायु प्रदूषण, बढ़ते मकान तथा कट रहे वृक्षों तथा प्रकृति के साथ बेरहम मनमानी के कारण पृथ्वी को बहुत नुकसान पहुंच रहा है। जिसके चलते आगामी समय में हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अत: पृथ्वी के बचाव के लिए शीघ्र ही हमें प्लास्टिक फ्री फ्यूचर को लेकर उचित कार्य करके इसके बचाने का भरकस प्रयत्न करना होगा। और पर्यावरण संरक्षण तथा उसकी रक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना होगी। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

अगला लेख