Hanuman Chalisa

विश्व वन्यजीव दिवस: लुप्त हो रहे हैं ये 10 पशु और 10 पक्षी

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 2 मार्च 2024 (13:20 IST)
World Wildlife Day 2024: प्रतिवर्ष 03 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। विश्व वन्य जीव दिवस की थीम प्रत्येक साल UNO के द्वारा निर्धारित की जाती है। इस दिवस का मुख्‍य उद्येश्य जंगल के प्राणियों और वन संपदा की के प्रति लोगों को जागरूक करके उसकी रक्षा करना और संवरक्षण प्रदान करना है। शिकार और अवैध वन संपदा व्यापार के खिलाफ लड़ाई और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना है। इसके बावजूद जंगल के 10 पशु और पक्षी लुप्त हो रहे हैं।
 
विश्‍व वन्यजीव दिसव थीम : इस वर्ष की थीम 'लोगों और पृथ्वी को जोड़ना: वन्यजीव संरक्षण में डिजिटल नवाचारों का अन्वेषण।' 20 दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) के 68वें सत्र में हर वर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाने की घोषणा की गई थी।
 
भारत में 73 प्रजातियां हैं खतरे में : पिछले वर्ष केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने प्रकृति के संरक्षण के लिए International Union for Conservation of Nature(IUCN) की 2011 की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए राज्यसभा को सूचित किया कि भारत में 73 प्रजातियां गंभीर रूप से संकटग्रस्त है। इन 73 प्रजातियों में 9 मैमल्स (mammals), 18 पक्षी, 26 रेप्टाइल्स (reptiles) और 20 एम्फीबिअन्स (amphibians) शामिल हैं। इसके साथ ही पर्यावरण मंत्री ने राज्य सभा में कहा कि सरकार अब उच्चतम स्तर की सुरक्षा प्रदान करने के लिए वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में सबसे गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियों को शामिल करने पर विचार कर रही है।
लुप्त हो रहे 10 प्रमुख प्राणियों के नाम :
  1. बंगाल टाइगर (Bengal Tiger)
  2. एशियाई शेर (Asiatic Lion)
  3. एक सींग वाला गैंडा (One-Horned Rhinoceros)
  4. नीलगिरि तहर (Nilgiri Tahr)
  5. शेर जैसी पूँछ वाला मकाक (Lion-Tailed Macaque)
  6. कश्मीरी लाल हिरण (Kashmiri Red Stag)
  7. काला हिरण (Black Buck)
  8. हिम तेंदुआ (Snow Leopard)
  9. भारतीय बाइसन (गौर) (Indian Bison)  
  10. वृक्ष मेंढक (Resplendent Tree Frog)
लुप्त हो रहे 10 प्रमुख पक्षियों के नाम:-
  1. ग्रेट इंडियन बुसटर्ड (गोडावण) Great Indian Bustard (Godavan)
  2. लाल सिर वाला गिद्ध (red headed vulture)
  3. जंगली उल्लू (wild Owlet) 
  4. चम्मच की चोंच वाला टिटहरी (spoon-billed titmouse)
  5. जेरडॉन्स करसर (jerdon's courser)
  6. चरस ( Bengal Florican)
  7. सफेद पेट वाला बगुला (White Bellied Heron)
  8. हिमालयी बटेर (Himalayan Quail)
  9. सोसिएबल लैपविंग (Sociable Lapwing)
  10. सोन चिड़िया (gold bird)

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख