गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
  4. Former Pakistani cricketer levels the charges of ball tampering on Aussies quicks
Written By
Last Modified: शनिवार, 10 जून 2023 (15:01 IST)

WTC Final में ऑस्ट्रेलिया ने की बॉल टेंपरिंग, इस पूर्व पाक खिलाड़ी ने पकड़ा (Video)

WTC Final में ऑस्ट्रेलिया ने की बॉल टेंपरिंग, इस पूर्व पाक खिलाड़ी ने पकड़ा (Video) - Former Pakistani cricketer levels the charges of ball tampering  on Aussies quicks
Australia और India के बीच लंदन के ओवल ग्राउंड में WTC Final (World Test Championship Final) खेला जा रहा है। ऑस्ट्रलिया ने अपनी पहली पारी में 469 जैसा महान स्कोर खड़ा किया था। भारत की पारी में इंडिया का टॉप आर्डर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने ढेर होकर रह गया था। इसी बीच पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी Basit Ali ने ऑस्ट्रेलिया पर एक गंभीर आरोप लगाया है। उनके मुताबिक भारत की पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 15वे ओवर के पास गेंद के साथ छेड़ छाड़ (Ball Tampering) कर Virat Kohli और Cheteshwar Pujara को आउट किया गया है।

बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से इस विषय पर बात करते हुए कहा :

"सबसे पहले, मैं कमेंट्री बॉक्स से मैच देखने वालों और अंपायरों के लिए ताली बजाऊंगा। ऑस्ट्रेलिया ने स्पष्ट रूप से गेंद के साथ छेड़ छाड की है और कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है। कोई भी बल्लेबाज आश्चर्य नहीं कर रहा है 'क्या हो रहा है?" इसका सबसे बड़ा उदाहरण बल्लेबाज़ का गेंद छोड़ते समय बोल्ड हो जाना है। मैं आपको सबूत भी देता हूँ। 54वें ओवर तक जब शमी गेंदबाजी कर रहे थे, तब तक चमक बाहर की तरफ थी और गेंद वापस स्टीव स्मिथ के पास चली गई। इसे रिवर्स स्विंग नहीं कहते। रिवर्स स्विंग तब होती है जब चमक अंदर होती है और गेंद वापस अंदर आती है।"
छेड़छाड़ का साफ सबूत

उन्होंने का कि 16 से 18वा ओवर बॉल से छेड़ छाड़ होने का साफ़ साबुत था। पारी के 18वें ओवर के दौरान गेंद के आकार से बाहर हो जाने के बाद अंपायर रिचर्ड केटलबोरो के निर्देश पर इसे बदल दिया गया था। जैसे ही रिप्लेसमेंट का बॉक्स आया और नई गेंद ली गई और तभी से भारत के पक्ष से चीज़े फिसलती दिखाई दी। क्या अंपायर अंधे हैं। वहां कौन बैठा है, जिसे इतनी साधारण सी चीज नहीं दिख रही।"

"16वें, 17वें और 18वें ओवर को देखिए, जिस गेंद पर विराट कोहली आउट हुए... उसकी चमक देखिए। मिचेल स्टार्क के हाथ में गेंद थी, जिसका चमकदार छोर बाहर की ओर था, लेकिन गेंद दूसरी तरफ जा रही थी। जडेजा गेंद को ऑन साइड पर हिट कर रहे थे और गेंद प्वाइंट के ऊपर से उड़ रही थी। क्या अंपायर अंधे हो गए हैं? भगवान जाने कौन बैठे हैं जो इतनी साधारण सी चीज नहीं देख सकते हैं।"

कैसे कोई ध्यान नहीं दे पाया?

उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा "ग्रीन ने जब पुजारा को गेंद फेंकी गेंद की चमक पुजारा की तरफ की गए थी और गेंद वापस चली गई? मैं हैरान हूं। बीसीसीआई इतना बड़ा बोर्ड है, क्या वे इसे नहीं देख सकते? इसका मतलब है कि आप क्रिकेट की ओर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं। वे बस यह जानकर खुश हैं कि भारत फाइनल में पहुंच गया है। क्या 15-20 ओवर में गेंद कभी रिवर्स स्विंग होती है, वह भी ड्यूक गेंद? मैं समझता हूं कि कूकाबुरा गेंद अभी भी रिवर्स हो सकती है, लेकिन ड्यूक गेंद कम से कम 40 ओवर तक चलती है।"
ये भी पढ़ें
Asia Cup के फाइनल में पहुंची जूनियर महिला हॉकी टीम, जापान को 1-0 से हराया