sawan somwar

viral fever : वायरल फीवर के 9 लक्षण एवं 5 रामबाण नुस्खे जानिए

Updated: बुधवार, 13 जुलाई 2022 (15:48 IST)
बारिश के मौसम में वायरल फीवर का डर ज्यादा रहता है। हम आपको बता रहे हैं इससे बचाव के 5 रामबाण घरेलू नुस्‍खे, लेकिन उससे पहले जानते हैं वायरल फीवर के लक्षण-
 
वायरल फीवर के लक्षण-
 
वायरल फीवर होने पर गले में दर्द, 
सिर दर्द, 
जोड़ों में दर्द, 
आंखों का लाल होना, 
माथे का बहुत तेज गर्म होना, 
खांसी, 
थकान, 
उल्टी,
दस्त जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। 
 
वायरल फीवर के नाम से ही समझा जा सकता है कि ये एक व्यक्ति से दूसरे को भी हो सकता है। 
 
जानिए इससे बचाव के घरेलू नुस्‍खे-
 
1 हल्दी और सौंठ का पाउडर- सौंठ यानी कि अदरक का पाउडर और अदरक में होते है फीवर को ठीक करने वाले गुण। इसलिए एक चम्मच काली मिर्च के चूर्ण में एक छोटी चम्मच हल्दी, एक चम्मच सौंठ का चूर्ण और थोड़ी सी चीनी मिलाएं। अब इसे एक कप पानी में डालकर गर्म करें, फिर ठंडा करके पिएं। इससे वायरल फीवर खत्म होने में मदद मिलेगी।
 
 
2 तुलसी का इस्तेमाल करें- तुलसी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जिससे शरीर के अंदर के वायरस खत्म होते हैं। इसलिए एक चम्मच लौंग के चूर्ण में 10-15 तुलसी के ताजे पत्तों को मिलाएं। अब इसे 1 लीटर पानी में डालकर इतना उबालें जब तक यह सूखकर आधा न हो जाए। अब इसे छानें और ठंडा करके हर 1 घंटे में पिएं। ऐसा करने से वायरल से जल्द ही आराम मिलेगा।
 
3 धनिये की चाय पिएं- धनिये में कई औषधीय गुण होते हैं। इसकी चाय बनाकर पीने से भी वायरल में जल्द आराम मिलता है।
 
4 मेथी का पानी पिएं- एक कप मेथी के दानों को रातभर भिगों लें और सुबह इसे छानकर हर एक घंटे में पिएं।
 
5 नींबू और शहद- नींबू का रस और शहद भी वायरल फीवर के असर को कम करते हैं। आप शहद और नींबू का रस का सेवन भी कर सकते हैं।

ALSO READ: Corn Benefits: भुट्टा कहें या मक्का, सेहत के 15 फायदे मिलेंगे पक्का

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख