sundarkand

पथरी की समस्या को जड़ से मिटाए 'पत्थरचट्टा का पौधा' जानिए इसके औषधीय गुण

Updated: बुधवार, 24 जुलाई 2019 (12:16 IST)
पत्थरचट्टा एक प्रकार का पौधा होता है। आयुर्वेद के अनुसार इसमें कई औषधीय गुण होते हैं और ये किड़नी में पथरी की समस्या को खत्म करने में बेहद कारगर होता है। ये पौधा खाने में खट्टा, नमकीन और स्वादिष्ट होता है, इसलिए इसका उपयोग व सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है, जैसे आप चाहे तो इसकी सब्जी भी बना सकते हैं। 
 
आयुर्वेद में पत्थरचट्टा के पौधे को भष्मपथरी, पाषाणभेद और पणपुट्टी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं मेडिकल साइंस में इसे bryophyllum pinnatum कहा जाता है। आप चाहे तो इसे घर में भी उगा सकते हैं।
 
आइए, जानते हैं पत्थरचट्टा के पौधे को इस्तेमाल करने का तरीका और इससे होने वाले फायदे -
 
1 पत्थरचट्टा के दो पत्तों का तोड़कर उन्हें पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर सुबह-सुबह खाली पेट गरम पानी के साथ इनका सेवन करें। ऐसा नियमित करने पर पथरी की समस्या से राहत मिलती है।
 
2 पत्थरचट्टा के रस में सौंठ का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से पेट में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।


ALSO READ: कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने की औषधि है अश्वगंधा, जानिए आयुर्वेद के अनुसार इसके गुण
 
3 अगर पित्ताशय में पथरी हो, तो अजवायन के 10 पत्तों और पथरचटा के 10 पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इसमें एक चम्मच गोखरू (यह आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा) को मिलाकर सुबह-सुबह खाली पेट लें। ऐसा लगातार तीन दिनों तक करें। हालांकि इसके सेवन के बाद दस्त और उल्टियां भी लग सकती हैं लेकिन चिंता न करें। दिन में तीन बार पथरचट्टा के पत्तों का भी सेवन कर सकते हैं।
 
4 एक गिलास पानी में पथरचटा के 10 पत्तों को उबालकर काढ़ा बना लें। इस काढ़े का रोज सुबह खाली पेट सेवन करें। ऐसा नियमित 5 दिनों तक करने से मूत्र संबंधी सभी रोगों से राहत मिलेगी।
 
नोट :
 
इस औषधि का सेवन करते समय चूना, बिना साफ किये हुए फल और अधिक चावल आदि का सेवन न करें। इसके अलावा अगर आपको कोई भी अन्य सेहत समस्या है, व किसी अन्य बीमारी का इलाज व दवाइयां चल रही हो, तो इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से परार्मश जरूर कर लें।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख