Hanuman Chalisa

पीले दांत को चमकाने के लिए सरसों के तेल में एक चुटकी मिलाएं ये चीज, चमक उठेगी स्माइल

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024 (12:01 IST)
Yellow teeth Remedies :  सफेद और चमकते दांत आपको कॉन्फिडेंट बनाने के साथ ही आपकी स्माइल की खूबसूरती में भी चार चाँद लगाते हैं। लेकिन अक्सर लोग दातों के पीलेपन से परेशान रहते हैं । दांतों की चमक को बढ़ाने के लिए घंटों ब्रश से दांतों को रगड़ने की नहीं बल्कि कुछ आसान से तरीकों को अपने की ज़रुरत होती है। आज हम इस लेख में आपको कुछ एक ऐसा असरदार उपाय बताएंगे, जिससे दांतों की चमक को बढ़ाने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं दांतों की चमक को बढ़ाने का आसन नुस्खा।

चुटकीभर नमक है बहुत असरदार
दांतों की चमक को बढ़ाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। नमक में मौजूद तत्व दांतों से कैविटी को कम करता है। साथ ही नमक दांतों में जमे पीले पदार्थ को हटाता है। चमकदार दांतों के लिए  नमक का उपयोग सरसो तेल के साथ कर सकते हैं।

सरसों का तेल दांतों की चमक बढ़ाए
दांतों का पीलापन कम करने के लिए हमारी दादी-नानी वर्षों से सरसों तेल का प्रयोग करती आ रही हैं। सरसों तेल के प्रयोग से दांतों कई अनेक समस्याओं जैसे बैक्टीरियल, फंगल इन्फेक्शन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही सरसों के तेल के साथ नमक मिलाकर प्रयोग करने से यह दांत पर जमी प्लाक की परतों को कम कर सकता है। आइए जानते हैं इसका प्रयोग कैसे करें?

नमक और सरसों तेल के इस्तेमाल का सही तरीका
दांतों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करीब आधा चम्मच सरसों तेल लें। इसमें चुटकीभर नमक मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपनी उंगलियों की मदद से दांतों पर लगाएं और थोड़ी देर तक दातों और मसूड़ों कई हलकी मसाज करें। नियनित यह उपाय करने से दांतों की चमक को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही दांतों का पीलापन भी कम किया जा सकता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित  वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

अगला लेख