dharma sangrah
✕

मुंह के छालों से परेशान हैं तो करें ये सरल 9 उपाय...

Updated: गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (14:45 IST)
यूं तो मुंह में छाले होना बहुत आम बीमारी है। मुंह में छाले होने के कई कारण हो सकते है जिसमें अधिक चटपटा, जरूरत से अधिक मसाले का उपयोग या फिर ज्यादा तीखा खाना प्रमुख कारण है।

मुंह में छाले जीभ, गाल के अंदरुनी भाग या होठों पर हो जाते हैं, किंतु समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो ये परेशानी का कारण बन सकते हैं। आइए जानें कैसे पाएं छालों से निजात...
 
छाले के लिए अपनाएं ये उपाय
 
* नीम के पत्ते उबाल लें। इसमें लहसुन के रस की चार-पांच बूंद डालकर इससे गरारे करने चाहिए।
 
* छाछ से गरारे करने पर भी मुंह के छाले ठीक होते हैं।
 
* चमेली और अमरूद के 5-5 पत्ते लेकर थोड़ी देर तक मुंह में धीरे-धीरे चबाएं। थोड़ी देर बाद पानी बाहर निकाल दें। ऐसा
करने से भी मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।
 
* मौलसरी के काढ़े में एक चुटकी फुलाई हुई फिटकरी डालकर मिला लें। इस मिश्रण के कुल्ले करने से मुंह के छालों में आराम आता है।
 
* गूलर की छाल में फिटकरी डालकर कुल्ले करने चाहिए।
 
* बबूल की छाल के काढ़े से कुल्ला करने से मुंह के छाले ठीक होते हैं।
 
* मुलहठी के गरारे भी रोग में फायदा पहुंचाते हैं।
 
* मुंह में लौंग का तेल लगाना चाहिए।
 
* सुहागे को तवे पर फुला कर व पीसकर थोड़े से शहद में मिला लें। इस मिश्रण को छालों पर दिन में तीन-चार
बार लगाएं। मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

अगला लेख