dharma sangrah

कम उम्र में ही सफेद दाढ़ी से शर्मिंदा होना पड़ता है? तो आजमाएं ये 6 उपाय

Updated: सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (17:49 IST)
इन दिनों असमय बालों की सफेदी एक आम समस्या है। सिर के बालों को तो युवा जैसे-तैसे  कलर कर लेते हैं लेकिन लड़कों की समस्या और बढ़ जाती है, जब उनकी दाढ़ी पर भी सफेद  बाल उगने लगते हैं। कम उम्र में दाढ़ी पर भी सफेद बाल आने से उम्र ज्यादा लगने लगती है जिससे युवाओं का आत्मविश्वास भी कम होता है। ऐसे में यदि आपको कुछ ऐसे उपाय मालूम  चल जाएं जिससे कि आपकी दाढ़ी के बाल वापस काले आने लगें तो आपको उन्हें जरूर  आजमाना चाहिए।
 
आइए, हम आपको बताते हैं दाढ़ी के बालों को काला करने के कुछ आसान से उपाय- 
 
1. कड़ी पत्ते का पानी बालों को काला करने में काफी मदद करता है। आप कड़ी पत्तों को थोड़े  से पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को ठंडा करके छानें और अब पीएं। ऐसा नियमित करने से  फायदा होगा।
 
2. दो चम्मच प्याज का रस लें, इसमें पुदीने की पत्तियों को मिला लें। आधा कटोरी अरहर की  दाल और आलू को पीसकर इन सभी का पेस्ट बना लें। अब इसे दाढ़ी के बालों में लगाएं, इससे  फायदा होगा।
 
3. गाय के दूध से बने मक्खन को दाढ़ी के बालों पर रोज मालिश करें। इससे दाढ़ी का कालापन  बना रहता है।
 
4. आधा कटोरी कच्चे पपीते को पीसकर इसमें चुटकी भर हल्दी और 1 चम्मच एलोवेरा का  ज्यूस मिला लें। अब इसे दाढ़ी पर लगाने लगाएं।
 
5. फिटकरी को पीसकर इसका पाउडर बना लें, इस पाउडर में गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट  को दाढ़ी पर लगाएं।
 
6. आंवले को हमेशा से बाल सफेद होने पर अबसे पहले याद किया जाता रहा है। आप लगातार  1 महीने तक आंवले का रस पीएं, इससे भी आपको फायदा मिलेगा।

ALSO READ: सिर की रूखी त्वचा में डैंड्रफ़ से परेशान हैं तो जरूर आजमाएं ये घरेलू उपाय
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख