ramcharitmanas

हार्ट अटैक से बचाएगी यह घरेलू दवा, जानिए आसान विधि

Updated: सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (16:30 IST)
हृदय रोगों और हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण होता है, हृदय की धमनियों और शिराओं में कोलेस्ट्रॉल का जमाव होना। कोलेस्ट्रॉल का जमाव होने के कारण यह नलियां अंदर से संकरी हो जाती है और हृदय तक पर्याप्त बहाव के साथ रक्त नहीं पहुंच पाता। वसा के अत्यधि‍क जमाव के कारण जब यह नलियां बंद होने लगती हैं और हृदय तक रक्त नहीं पहुंच पाता तो हार्ट अटैक की नौबत आती है।
 
यदि आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं और बायपास सर्जरी या एंजियोप्लास्टी से नहीं गुजरना चाहते, तो इस घरेलू दवा का सेवन आपकी मदद कर सकता है। यह हृदय नलियों से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार साबित होगा। 
 
जानिए क्या है यह दवा और कैसे बनाएं। 
 
इस दवा को बनाने के लिए आपको इन 5 चीजों की आवश्यकता होगी- 
 
1. नींबू का रस- 1 कप
2. अदरक का रस- 1 कप 
3. प्याज का रस- 1 कप 
4. शहद- 3 कप 
5. सेब का सिरका- 1 कप।

इस बात का ध्यान रखें कि सेब का सिरका घर पर बनाया हुआ या पूरी तरह से प्राकृतिक हो।
 
विधि- ऊपर बताए गए चारों रसों को मिला लें और एक बरतन में लेकर धीमी आंच पर रख दें। लगभग आधा से 1 घंटे तक पकाने के बाद जब यह मिश्रण 3 कप रह जाए, तब इसे आंच से उतार लें और ठंडा होने के लिए रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तब इसमें 3 कप शहद अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस मिश्रण को किसी बोतल में भय दें।
 
प्रतिदिन सुबह उठकर खाली पेट 1 चम्मच इस दवा का सेवन करें। भले ही आपको इसका स्वाद पसंद न आए, लेकिन नियमित रूप से इसका सेवन हृदय को सुरक्षि‍त रखकर आपकी जिंदगी बचाने में बेहद मददगार साबित होगा और आप बायपास सर्जरी या एंजियोप्लास्टी से बचे रहेंगे।

ALSO READ: World Heart Day : विश्‍व हृदय दिवस क्यों मनाया जाता है

ALSO READ: World Heart Day : स्वस्थ सुरक्षित दिल के 10 कदम

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

अगला लेख