Hanuman Chalisa

Digestive System : घरेलू नुस्खों को अपनाकर पेट की समस्या से पाएं निजात

Updated: मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (10:10 IST)
कहते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए पेट का भी स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि आजकल की जीवनशैली को देखते हुए पेट की समस्या आम हो गई है। पेटदर्द, एसिडिटी, खानपान पर ध्यान न देना, बाहर का खाना खाना, सही समय पर भोजन न करना आदि इन वजहों से पेटदर्द की समस्या होती है, जो अन्य बीमारियों को भी न्योता देती है। इसीलिए कहा जाता है कि सेहत अगर अच्छी चाहिए तो पेट का सही होना आवश्यक है।
 
तो आइए जानते हैं इस लेख में कैसे आप घरेलू नुस्खों को अपनाकर पेट की समस्या से निजात पा सकते हैं?
 
गर्म पानी
 
अगर आपको पेट की समस्या बनी रहती है, तो आप सुबह के समय हल्का गर्म पानी पीने की आदत डालें। चाहे तो आप गर्म पानी में नींबू का रस भी मिलाकर पी सकते हैं। यह आपको पेट की समस्या से राहत देने में मदद करेगा।
 
अजवाइन
 
अजवाइन का उपयोग पेट की समस्या से आराम पाने के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो अजवाइन का सेवन जरूर करें। रोज खाने के बाद आप थोड़ी-सी अजवाइन जरूर खाएं। यह आपको पेट की समस्या से आराम देगा, साथ ही आप अजवाइन को गर्म तवे पर सेंककर इसमें काला नमक मिलाकर खा सकते हैं। यह पेट की समस्या से निजात दिलाने के लिए बहुत फायदेमंद है।
 
सौंफ
 
एसिडिटी की समस्या होने पर सौंफ का सेवन करने से राहत मिलती है। इसके लिए आप खाना खाने के बाद आधा चम्मच सौंफ ले सकते हैं।
 
लौंग
 
लौंग का सेवन पेट में एसिडिटी को कम करने के लिए बहुत उपयोगी है। लौंग पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और इसके सेवन से आपको पेट संबंधित समस्या से भी आराम मिलेगा।
 
 *अगर आपको पेट की समस्या ज्यादा परेशान कर रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना ही बेहतर होगा। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख