suvichar

दवा खाने के बाद भी कम नहीं हो रहा दांत का दर्द? ये घरेलू उपाय आजमाते ही मिलेगा तुरंत आराम

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (14:45 IST)
दांत का दर्द एक ऐसी आम परेशानी है,  जो आपकी रातों की नींद तक उड़ा सकती है। भले ही सुनने में ये आम लग रहा हो लेकिन दांत दर्द की वजह से चैन की सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। दांत में दर्द अगर ज्यादा देर ठीक न हो तो रोजाना के काम करना तक मुश्किल हो सकता है।
यदि आप दांत में हो रहे दर्द से परेशान हैं। तो हम आज आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं। इनकी मदद से आपको दांत में हो रहे दर्द से बहुत जल्द राहत मिल सकती है।

नमक का पानी
नमक के पानी से कुल्ले करना दांत से दर्द से छुटकारा पाने का  सबसे आसान आयर असरदार घरेलू उपाय है। एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच नमक को अच्छी तरह मिला लें और इस पानी से कुल्ला करें। नमक का पानी दांतों में बैक्टीरिया की रोकथाम करता है और सूजन से भी राहत दिलाता है। नमक के पानी से आप दांत के दर्द से तुरंत राहत पा सकते हैं।

लौंग का इस्तेमाल
लौंग भारतीय रसोई का एक प्रमुख मसाला है जिसका इस्तेमाल  खाने के साथ-साथ, मुखवास के रूप में और पूजा आदि कामों में भी होता है। लौंग के सही इस्तेमाल से दांत के दर्द को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
लौंग में प्राकृतिक रूप से जीवाणु-रोधी तत्व पाए जाते हैं जो दांत के दर्द को कम करने में काफी मदद करते हैं। यदि आप दांत के दर्द से तुरंत राहत पाना चाहते हैं, तो रुई की सहायता से लौंग के तेल को दांत पर लगाएं। इससे बहुत जल्द दांत के दर्द से आराम मिल सकता है।

ठंडी सिकाई
ठंडी सिकाई या बर्फ की सिकाई से भी दांत के दर्द में आराम मिल सकता है। ठंडी सिकाई करने के लिए बर्फ के टुकड़ों को एक साफ़ सूती रूमाल में लपेटकर अपने गाल के बाहरी हिस्से में सेंक करें।  ऐसा करने से आप 10-15 मिनट में राहत महसूस करेंगे।

लहसुन का उपयोग
लहसुन में दर्द को कम करने के कई गुण मौजूद होते हैं। दांत के दर्द को खत्म करने के लिए लहसुन का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए लहसुन की कली का पेस्ट बनाकर इस पेस्ट को दर्द से प्रभावित दांत के आस-पास लगाएं। आप इसका रस निकालकर भी रुई  की सहायता से दांत पर लगा सकते हैं। इससे दर्द में काफी आराम मिलता है।

पुदीना का प्रयोग
पुदीना या पिपरमेंट की चाय दांत के दर्द से राहत दिलाने में काफी असरदार है।
एक कप पानी में 15-20 पुदीने के पत्ते डालकर अच्छी तरह उबाल क्र फिर इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप पुदीने का रस निकाल कर भी दांत के आस-पास लगा सकते हैं। इससे भी दांत के दर्द से तुरंत राहत मिलती है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख