ramcharitmanas
✕

एसिडिटी और सीने में जलन का अचूक इलाज

Updated: सोमवार, 15 मई 2017 (13:24 IST)
एसिडि‍टी होने पर कई बार आपको भोजन नली या फिर सीने से नीचे की ओर जलन की समस्या होती है। कभी-कभार ऐसा होना सामान्य बात है, लेकिन अगर लगातार इस तरह की जलन आप महसूस करते हैं, तो यह एक गंभीर समस्या भी हो सकती है। लेकिन घबराइए नहीं, आपकी इस परेशानी का इलाज छुपा है बेकिंग सोडा में। जी हां, बेकिंग सोडा आपकी इस परेशानी को आसानी से हल कर सकता है, जानिए कैसे - 
 
1 एसिडिटी के कारण सीने में होने वाली जलन के लिए बेकिंग सोडा को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सबसे सामान्य तरीका है, 1 गिलास पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा घोलकर पी लें। यह आपको जलन से आराम दिलाएगा। लेकिन ध्यान रहे कि इस तरीके के दिन में 3 बार से ज्यादा न आजमाएं। इससे आपको नुकसान भी हो सकता है।
 
2 आधा कप गरम पानी में कुछ बूंदें नींबू निचोड़ लें। अब इस गरम नींबूपानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और इस घोल को पिएं। यह आपको हार्टबर्न से आराम दिलाएगा।


3 बेकिंग सोडा के साथ अदरक का प्रयोग भी आपको हार्टबर्न से आराम दिलाता है। इसके लिए 1 कप गरम पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा के साथ आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर मिलाएं। इस पेय को पीने के बाद आप जलन से राहत महसूस करेंगे।
 
4 एसि‍डि‍टी या जलन के लिए ठंडा दूध पीने के बारे में आपने सुना होगा। यहां भी आप 1 गिलास दूध के साथ 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पी सकते हैं। अगर आप लगातार इस समस्या से परेशान हैं तो आप सोते समय भी इस दूध का सेवन कर सकते हैं।
 
 
सावधानियां - एसिडि‍टी और जलन की समस्या से बचने के लिए बेकिंग सोडा का प्रयोग करने से पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें - 
 
1 बेकिंग सोडा में अत्यधि‍क मात्रा में सोडि‍यम पाया जाता है। अगर आपको सोडियम का सेवन करना मना है, या आप अपनी डाइट में कम सोडि‍यम लेते हैं तो इन तरीकों से परहेज करें।
 
2  गर्भावस्था या फिर नवजात शि‍शु होने पर महिलाएं बेकिंग सोडा का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
 
3  6 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी बेकिंग सोडा का प्रयोग और यह घरेलू नुस्खे हानिकारक हो सकते हैं।
 
4  लगातार इस तरीकों का प्रयोग में न लाएं। इसमें नमक और सोडि‍यम की मात्रा अधि‍क होती है, जिसे आपको मतली, उल्टी या फिर असहजता का अनुभव हो सकता है। 
 
 
नोट: बेकिंग सोडा और उपर्युक्त उपायों काे अपनाने से पहले चिकित्सक से परामर्श लें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख