Daily Horoscope
✕

आधे सिर में होता है दर्द, तो आजमाएं अजवाइन के ये 6 घरेलू नुस्खे

Updated: सोमवार, 30 अगस्त 2021 (11:01 IST)
घर की रसोई में रखा अजवाइन सेहत की कई समस्याओं से निजात दिलाने में कारगर हो सकता है। आइए, जानते हैं अजवाइन के 6 घरेलू नुस्खे - 
 
1 सर्दी, गर्मी के प्रभाव के कारण गला बैठ जाता है। इससे निजात पाने के लिए बेर के पत्तों और अजवाइन को पानी में उबालें, फिर उस पानी को छानकर उससे गरारे करें, इससे लाभ होता है।
 
2 आधे सिर में दर्द होने पर एक चम्मच अजवायन आधा लीटर पानी में डालकर उबालें। पानी को छानकर रखें एवं दिन में दो-तीन बार थोड़ा-थोड़ा लेते रहने से काफी लाभ होगा।
 
3 सरसों के तेल में अजवायन डालकर अच्छी तरह गरम करें। इससे जोड़ों की मालिश करने पर जोड़ों के दर्द में आराम होता है।

ALSO READ: ज्यादा शकर खाने से हो सकता है नुकसान, इन 7 बीमारियों का है खतरा
 
4 खीरे के रस में अजवायन पीसकर चेहरे की झाइयों पर लगाने से फायदा होता है।
 
5 चोट लगने पर नीले-लाल दाग पड़ने पर अजवायन एवं हल्दी की पुल्टिस चोट पर बांधने पर दर्द व सूजन कम होती है।

ALSO READ: जानिए 7 नेचुरल एयर प्युरीफायर पौधों के बारे में, जो हवा को करते हैं शुद्ध
 
6 मुख से दुर्गंध आने पर थोड़ी सी अजवायन को पानी में उबालकर रख लें, फिर इस पानी से दिन में दो-तीन बार कुल्ला करने पर दो-तीन दिन में दुर्गंध खत्म हो जाती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख