...ताकि हवादार रहे आपकी रसोई
-
कोमिका भारद्वाज कामकाजी महिला हो या गृहिणी... रसोई घर से दो-चार तो सभी को होना पड़ता है। इसलिए जरूरी है अपनी रसोई को ऐसा बनाए रखना कि वहाँ काम करने में आपका मन लगे। सबसे ज्यादा जरूरी है आपकी रसोई का हवादार होना, अन्यथा वहाँ खड़े होकर चूल्हे पर काम करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए रसोई में एक रोशनदान या खिड़की जरूर होनी चाहिए जहाँ से ताजी हवा और पर्याप्त रोशनी आती रहे लेकिन इसके अलावा भी एक चीज ऐसी है जिसका रसोई में होना बेहद जरूरी है। वह है एग्जोस्ट फैन या चिमनी। मसालेदार सब्जी का तीखा छौंक, तला-भुना खाना बनाते वक्त आने वाला धुंआ और हर तरह के खाने की महक को आपकी रसोई से निकालने का काम करता है एग्जोस फैन। अकसर देखने में आता है कि हम बिना सोचे-समझे बाजार से कोई भी एग्जोस्ट फैन या चिमनी खरीद कर अपनी रसोई में लगवा लेते हैं। बाद में जब परिणाम सही नहीं आता तो हम लगते हैं अपने वैंटीलेटर सिस्टम को कोसने। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है यह जानना कि आपकी रसोई को किस तरह के एग्जोस्ट फैन या चिमनी की जरूरत है। 1.
एग्जोस्ट फैन सिस्टम की समय-समय पर सफाई करना भी बेहद जरूरी है। वरना उसके भीतर ग्रीस जमती चली जाएगी। जिस वजह से उसकी वेंटिलेंटिंग विंडो बंद हो सकती है। 2.
एग्जोस्ट पाइपिंग के दौरान बेंडिंग पर भी ध्यान देना चाहिए। पाइप में 90 डिग्री बेंड नहीं करना चाहिए और इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि एक पाइप में ज्यादा बेंड्स का इस्तेमाल न करें। 3.
यह भी ध्यान रखें कि एग्जोस्ट फैन सिस्टम का पाइप ऐसी जगह पर न खुले जहाँ से उसके अंदर बारिश आदि का पानी आए।