1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
  6. जुड़वाँ घरों के लिए वास्तु

Vastu for Duaplex | जुड़वाँ घरों के लिए वास्तु

वास्तु
NDND
कुछ व्यक्ति फ्लैट में रहना पसंद करते हैं। आजकल आवासीय योजनाओं में एक पंक्ति में अनेक सामूहिक आवासों या डुपलैक्स भवनों का प्रचलन है। कोलोनाइजर्स द्वारा एक ही भूखंड में दो या दो से अधिक आवासीय भवन बना दिये जाते हैं।

इस भूखंड के सभी भवनों के लिए नलकूप,सेप्टिक टैंक, भूमिगत पानी की टंकी, चारदीवारी आदि साझा होते हैं। जुड़वाँ भवन खरीदने वालों को साझी बातों से उत्पन्न असुविधाओं के कारण हानि उठानी पड़ती है। विभिन्न दिशाओं में स्थित जुड़वाँ मकानों में वास्तु, वास्तुदोष एवं वास्तुदोष निवारण निम्नानुसार है।

पूर्वोन्मुखी जुड़वाँ मकान में वास्तुदोष -

भवन का मुख्य द्वार ईशान कोण शुभ फल प्रदान करता है।
भवन की भूमिगत पानी की टंकी आग्नेय कोण में होना अशुभता प्रदान करती है।
भवन के लिए सेप्टिक टैंक यदि नैऋत्य कोण में है तो यह भी अशुभ फल प्रदान करता है।
भवन का रसोई घर यदि उत्तर दिशा में है तो यह भी अशुभ फल प्रदान करता है।
भवन में बच्चों का कमरा पूर्वी ईशान कोण में होना यह शुभता देता है।
भवन में शयन कक्ष वायव्य कोण में है तो यह भवन उन व्यक्तियों के लिए शुभ फल प्रदान करेगा, जिनके कार्य की प्रवृत्ति अधिकतर यात्रा करना है। यदि भवन स्वामी का कार्य ऐसा नहीं है तो यह अशुभ फल प्रदान करेगा।
भवन में पूर्व एवं उत्तर में अधिक स्थान रिक्त है, जो कि वास्तु सम्मत है और शुभ फलदायक है।