घर में सजावट करे गमलों से
ND
NDसबसे पहले देखिए की आपके घर कुल कितने गमले हैं और इनमें से कितने पुराने हैं।
सभी पुराने गमलों को इकट्ठा कीजिए और स्क्रबर से पहले उन पर लगी काई साफ कीजिए।
इसके बाद यदि आप चाहें तो पारंपरिक गेरुआ रंग या अपने पसंद का कोई भी रंग इन पर पोत दीजिए।
अब आप अपने घर का नक्शा तैयार कीजिए कि कहाँ-कहाँ गमले रखे जा सकते हैं।
बालकनी या बरामदे की छत पर थोड़ी-छोड़ी दूरी पर कड़े लगवा लीजिए। इन कड़ों पर छोटे और अलग-अलग डिजाइन के गमले लगाएँ।
हैगिंग गमले से नीचे की ओर आती हुई बेलें बहुत सुंदर लगती हैं।
