ऐसा हो बाथरूम इंटीरियर
ND
आजकल वैसे भी थीम बेस्ड इंटीरियर का चलन बहुत बढ़ गया है। इसमें न सिर्फ आपके घर के अन्य कमरों बल्कि आपके बाथरूम को भी एक खास थीम के हिसाब से सजाया जाता है।
आजकल बाथरूम के लिए खास तरह की थीम्स ज्यादा चलन में हैं जिनमें बॉलीवुड थीम, रोमांटिक थीम, ग्रीन थीम, क्लासिक थीम और रॉयल थीम आदि। रोमांटिक थीम की तो इसमें बाथ डेकोर को डार्क रखा जाता है और सॉफ्ट लाइट्स का इस्तेमाल किया जाता है।
बाथरूम के इंटीरियर में आप म्यूजिक प्लेयर या प्लाज्मा को भी शामिल किया जा सकता है ताकि आपको मिले एक रोमांटिक अहसास।
