suvichar
✕

घर के अंदर सजे पौधों का ऐसे रखें ध्यान, पढ़ें 3 सुझाव

Updated: शुक्रवार, 25 मई 2018 (12:33 IST)
जब मौसम गर्मी का हो तो ऐसे में लोग सुबह-शाम बाग-बगीचे में टहलना, बैठना व समय बिताना पसंद करते हैं। आखिर वे पेड़-पौधे ही तो हैं जो गर्मी में ठंडक का अहसास करवाते हैं। अब तो लोग अपने घर में भी कुछ जगह ऐसी छोड़ते हैं, जहां पौधे लगा सकें। जो लोग फ्लेट्स में रहते हैं वे भी बालकनी में कुछ गमले जरुर रख लेते हैं।

लोग अपनी क्षमता अनुसार घरों में किचन गार्डन व टेरेस गार्डन भी बनवा रहे हैं और साथ ही अपने लिविंग एरिया को सजाने के लिए आर्टिफीशियल पौधों की जगह प्राकृतिक पौधे इस्तेमाल कर रहे हैं। प्राकृतिक पौधों को यदि आप घर में सजावट के लिए रख रहे हैं तो कुछ सावधानियां आपको बरतने की जरुरत है।

आइए, जानते हैं क्या हैं वे बातें, जो पौधों को घर के अंदर रखने के दौरान आपको ध्यान रखना चाहिए...    
 
1. जब आप लिविंग रुम में पौधे रखें तब इस बात का ख्याल रखें कि उन्हें ऐसी जगह रखें, जहां से सूरज की रोशनी उन पर पड़े। आप उन्हें खिड़कियों के पास रख सकते हैं, लेकिन यहां ये भी ध्यान दें कि बहुत तेज और कठोर रोशनी वाली जगह भी न हो क्योंकि तेज रोशनी से पौधे के पत्ते सूखकर पीले पड़ने लगते हैं और जल जाते हैं।


 


2. कई बार घर के अंदर रखे पौधों पर हम उतना ध्यान नहीं देते, जितना बाहर रखे पौधों पर देते हैं। ऐसे में कई बार अंदर रखे पौधे बुरी तरह से कई दिनों तक नज़रअंदाज़ हो जाते हैं या कभी ज्यादा ध्यान देकर हम उनमें ज्यादा पानी डाल देते हैं।


 


3. घर के अंदर रखे पौधों में भी नियमित सही मात्रा में पानी डालें और उससे पहले यह पता कर लें कि उस पौधे को ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है या कम या वह पौधा कई दिनों तक बिना पानी के भी रह सकता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख