dharma sangrah
✕

रक्षाबंधन पर पूजा थाली को ऐसे करें डेकोरेट, त्यौहार की रंगत खिल उठेगी

जानिए पूजा थाली डेकोरेशन के लिए क्या होंगे बेस्ट आइडिया

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 7 अगस्त 2024 (17:34 IST)
How to decorate puja thali on Rakshabandhan

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है जिसे बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल राखी 19 अगस्त को मनाई जाएगी । रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। अब इस खास दिन को आने में मात्र कुछ ही दिन शेष बचें हैं।

भाई के लिए तैयार की जाने वाली राखी थाली को बहने बड़े प्यार से सजाती हैं। अगर आप पूजा या राखी थाली को डेकोरेट करने के कुछ तरीके ढूंढ रही हैं, तो इस लेख में आज हम आपको थाली सजाने के यूनिक तरीके बताने जा रहे हैं।

 
कैसे सजाएं रक्षाबंधन पर थाली ?  How to decorate puja thali on Rakshabandhan
रक्षाबंधन पर थाली सजाने के लिए आप अलग-अलग रंग के फूल का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप एक स्टील की पुरानी थाली को अच्छे से साफ कपड़े की मदद से पोंछ लें। अब आप इस पर गेंदा के रंग-बिरंगे फूल को किनारे पर रखकर सजा सकती हैं। इसके बाद बीच के हिस्से में दीपक, राखी, मिठाई और टीका सामग्री को रखकर तैयार करें। ALSO READ: राखी पर इस तरह से करें मेकअप, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो और दिखेंगी सबसे खूबसूरत

गुलाबों से सजाएं राखी पर थाली
रक्षाबंधन पर राखी की थाली को सुंदर बनाने के लिए आप गुलाब के फूल का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप गुलाब के फूल की पंखुड़ी या फिर सबूत फूल का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले फूल के नीचे के डंठल को कैंची की मदद से काट लें। ध्यान रखें कि गुलाब का साइड बड़ा न हो अन्यथा थाली में बाकी सामान रखने की जगह न बचेगी। अब गुलाब को किनारे पर गोल आकार में रखें। बीच के हिस्से में गुलाब या अन्य फूल की पंखुड़ी को फैलाते हुए दीपक, राखी, मिठाई और अन्य सामान रखें।


How to decorate puja thali


रंग-बिरंगे फूलों से सजाएं थाली 
अगर आपके पास कम फूल हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कम फूल से राखी थाली को सजा सकती हैं। इसके लिए आप अलग-अलग रंग के दो-दो फूल का उपयोग कर सकती हैं। सबसे पहले थाली को धुल कर कपड़े की मदद से साफ करें। इसके बाद गुलाब के दो फूल को रखें। इसके बाद गेंदा के दो फूल को एक साथ रखकर किनारे में रखें। इसके बाद दिया, राखी, मिठाई और अन्य पूजा सामग्री को रख सकती हैं।

image source : Pinterest
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख