ramcharitmanas

Home Tips: क्या आपके बच्चों ने भी रंग से ख़राब कर दी है घर की दीवार, तो ऐसे करें साफ़

घर की दीवारों का रखिये ख़याल इन आसन टिप्स से

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (18:18 IST)
Cleaning Tips

How to remove crayon marks from wall: छोटे बच्चे अपनी शरारतों के लिए जाने जाते हैं। बचपन में नासमझी से वे खेलते-खेलते अक्सर घर की दीवारों पर रंग लगा देते हैं। जिससे दीवारों की खूबसूरती खराब हो जाती है। अगर आपके घर की दीवारों को भी बच्चों ने कलर से गंदा कर दिया है, तो आज इस आलेख में हम आपको कुछ आसन टिप्स बता रहे हैं। ALSO READ: Home Care Tips: घर के शीशों की सफाई के लिए इन टिप्स को करें इस्तेमाल, दाग-धब्बे हो जाएंगे छूमंतर

गंदी दीवारों को साफ करने का तरीका
विनेगर से साफ़ करें दीवारें
दीवारों के दागों को हटाने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। विनेगर एक नेचुरल क्लींजर एजेंट है, जो आसानी से गंदगी को हटाने में मदद करता है।
अगर आपके बच्चे ने पेंसिल कलर से दीवारों को खराब कर दिया है, तो आप भी विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विनेगर  से दीवार के दाग हटाने के लिए आपको दाग वाले हिस्से पर विनेगर के पानी को स्प्रे करना होगा। कुछ देर के लिए दीवार को ऐसे ही छोड़ दें और फिर एक मुलायम कपड़े या स्पंज से धीरे-धीरे रगड़ते हुए दाग साफ़ करें।

बेकिंग सोडा से साफ़ करें दीवारें
बेकिंग सोडा भी दाग को आसानी से हटाने में मदद करता है। दीवार से गंदगी हटाने के लिए थोड़े पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को दाग पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। अब एक नम कपड़े से धीरे-धीरे रगड़ें।

माइक्रोफाइबर कपड़े से हटाएं दाग
अगर दाग हल्का है, तो आप सिर्फ एक माइक्रोफाइबर कपड़े से भी दाग हटा सकते हैं। साथ ही मार्केट में कई तरह के क्लीनर उपलब्ध हैं जिनसे दीवारों से रंग के दाग आसानी हटाने के लिए विशेष रूप से बनाए गए हैं।

दाग साफ़ करने में न करें देर
ध्यान रहे जितना जल्दी आप दीवारों से गंदे दाग मिटाएंगे उतनी जल्दी वो साफ़ होंगे। अगर इन टिप्स के बाद भी दाग ना छूते तो आप प्रोफेशनल की मदद ले सकते हैं।


लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख