शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

किम कार्दाशियान का बॉयफ्रेंड से संबंध टूटा

किम कार्दाशियान का बॉयफ्रेंड से संबंध टूटा -
रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दाशियान और उनके फुटबॉल खिलाड़ी प्रेमी रेगी बुश के संबंधों पर व्यस्त दिनचर्या भारी पड़ गई है। इसकी वजह से दोनों के दो साल पुराने संबंध टूट गए हैं।

दोनों के बीच संबंध टूटने की अफवाह लंबे समय से थी, लेकिन अब कार्दाशियान के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि कर दी है। किम इसे लेकर बहुत दु:खी हैं।

किम से जुड़े एक सूत्र ने बताया ‘‘रेगी छह महीने बाहर रहता था, वे एक-दूसरे से मिल नहीं पाते थे, हालाँकि दोनों एक-दूसरे को अब भी बहुत प्यार करते हैं।’’ किम कई बार रेगी से शादी करने की इच्छा भी जता चुकी थीं।

(भाषा)