dharma sangrah
✕

ऑस्कर 2022 के स्टेज पर क्रिस रॉक ने उड़ाया विल स्मिथ की पत्नी का मजाक, एक्टर ने मारा थप्पड़

Updated: सोमवार, 28 मार्च 2022 (16:13 IST)
सिनेमा जगत के सबसे बड़े समारोह ऑस्कर 2022 का आयोजन शुरू हो चुका है। इस समारोह में दुनिया भर से सितारे शिरकत कर रहे हैं। 94वें अकादमी अवॉर्ड्स का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हो रहा है।

 
ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में एक एक बड़ा बवाल देखने को मिला। मशहूर एक्टर विल स्मिथ ने शो को होस्ट कर रहे कॉमेडियन क्रिस रॉक को स्टेज में सबके सामने मुक्का जड़ दिया। क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी के बालों के बारे में कमेंट किया था, जिसपर एक्टर को गुस्सा आ गया।
 
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में क्रिस रॉक शो को होस्ट कर रहे हैं और तभी विल स्मिथ अपनी जगह से उठते हैं और स्टेज पर जाकर सीधे क्रिस रॉक को मुक्का मार देते हैं। क्रिस रॉक मुक्का खाने के बाद थोड़ी देर सन्न खड़े रहे।
 
विल ने उन्हें कहा कि मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से दोबारा मत निकालना और क्रिस ने जवाब दिया कि वह ऐसा नहीं करेंगे। ऑस्कर के इतिहास में यह वाकया हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला है। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह सिर्फ मजाक था या विल स्मिथ को सच में गुस्से में आकर मुक्का जड़ा है। 
 
बता दें कि क्रिस रॉक ने जेडा पिंकेट के गंजेपन पर कमेंट किया था। उन्होंने कहा कि फिल्म G.I. Jane में उन्हें गंजेपन की वजह से ही कास्ट किया गया है, जबकि जेडा ने फिल्म के लिए अपने बाल नहीं कटवाए थे। वो Alopecia बीमारी से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से सिर में जगह-जगह से बाल बिल्कुल गायब हो जाते हैं। इसलिए उन्होंने अपने बाल कटवा दिए हैं।
 

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख