ganesh chaturthi

आखिरकार जैकी चैन को मिल ही गया ऑस्कर

Updated: सोमवार, 14 नवंबर 2016 (14:54 IST)
मार्शल आर्ट की विधाओं से पिछले पांच दशकों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले विश्व प्रसिद्ध अभिनेता जैकी चेन को आखिरकार आज ऑस्कर पुरस्कार मिल ही गया और उनकी वर्षों पुरानी हसरत पूरी हुई।     
 
62 वर्षीय चैन ने वार्षिक गवर्नर्स अवार्ड समारोह में ऑस्कर मिलने के बाद कहा "फिल्म इंडस्ट्री में 56 वर्ष गुजारने, 200 से अधिक फिल्मों में काम करने, अनेकों हड्डियां तुड़वाने के बाद आखिरकार मुझे ऑस्कर मिल गया। 23 वर्ष पहले जब मैंने सिल्वेस्टर स्टेलोन के घर में ऑस्कर देखा तभी निश्चय कर लिया था कि मुझे भी यह पुरस्कार हासिल करना चाहिए।" 
 
चैन ने कहा, " एक समय मैं अपने माता पिता के साथ पुरस्कार समारोह देखता था तो वे पूछते कि इतनी फिल्में करने के बावजूद भी मेरे पास हॉलीवुड का यह शीर्ष पुरस्कार क्यों नहीं है। मैं अपने प्रशंसकों की वजह से ही फिल्में बनाना, खिड़कियों से कूदना, किक-पंच लगाना, हड्डियां तुड़वाना जारी रख सका और इसके लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं।"  
 
'रश आवर' फिल्म में चैन के सह अभिनेता क्रिस टकर, अभिनेत्री मिशेल येओह और टॉम हैंक्स ने इस अवसर पर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान डेन्जेल वाशिंगटन, निकोल किडमैन, एम्मा स्टोन, रेयान रेनाल्ड्स, एमी एडम्स और देव पटेल मौजूद रहे।         
 
ब्रिटेन के फिल्म एडिटर एनी वी कोएट्स, कास्टिंग निदेशक लिन स्टेलमास्टर और डॉक्यूमेंट्री निर्माता फ्रेडरिक वीज़मैन को भी ऑस्कर से सम्मानित किया गया।(वार्ता) 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख