Hanuman Chalisa
✕

अवॉर्ड फंक्शन्स को जॉन अब्राहम ने कहा 'सर्कस'

Updated: सोमवार, 14 नवंबर 2016 (14:27 IST)
बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो अवॉर्ड फंक्शन्स से दूरी बना कर रखते हैं। जॉन अब्राहम भी उनमें से एक हैं। वे किसी भी फिल्म पुरस्कार समारोह में जाना पसंद नहीं करते हैं। जॉन ने बतौर निर्माता 'विकी डोनर' बनाई थी जिसे कुछ पुरस्कार भी मिले थे। बावजूद इसके जॉन को इन पुरस्कार पर विश्वास नहीं है। उनका मानना है कि ये कार्यक्रम टीवी की टीआरपी बटोरने के लिए किए जाते हैं और इनमें विश्वसनीयता उन्हें नजर नहीं आती। 
 
जॉन के अनुसार एक बार उन्हें पुरस्कार समारोह का आयोजकों ने सम्पर्क किया और कहा आपको अवॉर्ड तभी दिए जाएंगे जब आप परफॉर्म करेंगे। तभी से जॉन इसे 'सर्कस' कहने लगे। हालांकि उन्हें उन कलाकारों से कोई आपत्ति नहीं है जो इन पुरस्कार समारोह में परफॉर्म करते हैं। जॉन को तो शादियों में भी नाचना पसंद नहीं है। गौरतलब है कि बॉलीवुड के कुछ कलाकारो पैसे लेकर शादियों में शिरकत करते हैं और डांस भी करते हैं। 


 
बीस साल से हाथ नहीं लगाया
जिस तरह से सनी देओल, अक्षय कुमार अपने अनुशासित जीवन के लिए जाने जाते हैं वैसा ही हाल जॉन का भी है। वे अनुशासन में जीना पसंद करते हैं। पिछले बीस वर्षों से वे अपनी तय 'डाइट' ले रहे हैं। बीस वर्षों से उन्होंने तेल, डेरी प्रोडक्ट्स, चॉकलेट्स, शकर, शराब और सिगरेट से दूरी बना रखी है। वे अपने फैंस से भी अपील करते हैं कि जहां तक संभव हो इन चीजों से बच कर रहना चाहिए साथ ही कम से कम एक घंटा रोजाना कसरत करनी चाहिए। 
 
मध्यमवर्गीय मूल्यों पर यकीन 
जॉन अब्राहम मध्यमवर्गीय मूल्यों पर सितारा बनने के बाद भी यकीन करते हैं। वे कहते हैं कि लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना चाहिए। खुद जॉन कई बार रिक्शा का उपयोग करते हैं। जॉन के अनुसार उनकी मां और उनके पिता अभी भी कहीं आने-जाने के लिए रिक्शा का उपयोग करते हैं। जॉन के अनुसार उनके बहुत ज्यादा खर्चे नहीं है और वे सादगी से जीवन जीने में विश्वास करते हैं। 
 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख