Hanuman Chalisa
✕

खुद को साबित करने की जरूरत नहीं : हिमेश रेशमिया

Updated: सोमवार, 14 नवंबर 2016 (13:01 IST)
संगीतकार-गायक हिमेश रेशमिया ने कहा कि वह अब अपने करियर के उस पड़ाव पर हैं जहां उन्हें किसी को भी अपनी क्षमता साबित करने की जरूरत नहीं है और वह सिर्फ अपने संगीत को उच्च स्तर पर ले जाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
 
अपने नए एल्बम ‘आप से मौसिकी’ के साथ एक बार फिर संगीत जगत में धूम मचाने को तैयार हिमेश ने कहा कि 500 से अधिक हिट गाने देने के बाद वह अन्य संगीतकारों से मुकाबला करने के बजाय, केवल अलग और विशिष्ट गीत बनाने पर ध्यान दे रहे हैं।
हिमेश ने कहा, ‘‘इस समय, मुझे अपने संगीत को लेकर कुछ भी साबित करने की आवश्यकता नहीं है। मुझे बस अच्छा काम करना है..जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक मैं बाजार में नहीं आऊंगा और मेहनत करता रहूंगा। मैंने 115 फिल्मों में 650 से अधिक हिट गाने दिए हैं, तो अब कुछ साबित करने को नहीं रहा। अपने स्तर को बनाए रखना जरूरी है। मुझे बस दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना है। यही कारण है कि मैं हर फैसला सोच समझकर करता हूं। 
 
बाजार में हर माह एक नए गीत लाने वाले हिमेश ने पिछले कुछ समय से काम कम कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद वह असुरक्षित महसूस नहीं करते । उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अलग और विशिष्ट काम करने की वजह से असुरक्षित महसूस नहीं करता। मैंने पिछले कुछ सालों में संगीत जगत को कई नए गायक और संगीतकार दिए हैं, जो बहुत महत्वपूर्ण है। मैं हर साल 35 फिल्में नहीं कर सकता, जैसा कि मैं पहले करता था। यह अब मुमकिन नहीं है। अब स्थिति बदल गई है। ’’ 
 
हिमेश ने कहा, ‘‘आप बहुत अधिक काम नहीं कर सकते। शुरुआत में अपने आपको साबित करने के लिए आप अधिक काम करते हैं, लेकिन बाद में आपको दूसरों से अलग विशिष्ट काम करने की आवश्यकता होती है।’’ 
 
‘‘प्रेम रतन धन पायो’’ के संगीतकार हिमेश ने अपने नए एल्बम के लिए टी-सीरीज के साथ साझेदारी की है। इसमें 10 नए वीडियो गीत हैं।(भाषा) 
Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख