शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By समय ताम्रकर

मेगन फॉक्स : मीडिया ब्लैकआउट

मेगन फॉक्स : मीडिया ब्लैकआउट -
सेक्सी मेगन फॉक्स लगातार चर्चाओं में रहती हैं। उनके चाहने वाले इतने हैं कि वेबसाइट्स और अखबारों को उनके बारे में रोजाना कम से कम एक खबर देना होती है। भले ही यह खबर उनकी नेल पॉलिश के बारे में हो।

अमेरिका की एक चर्चित वेबसाइट ने फैसला लिया है कि वे चार अगस्त के दिन मेगन के बारे में कोई खबर प्रकाशित नहीं करेंगे। इसे ‘मीडिया ब्लैकआउट’ कहा जा रहा है। इसका समर्थन कुछ और मीडिया समूहों ने भी किया है।

इनका मानना है कि मेगन के बारे में जरूरत से ज्यादा जानकारी दी जा चुकी है और अब एक दिन का ब्रेक जरूरी है।