द स्मर्फ्स 2 : मूवी प्रिव्यू
थ्री-डी निर्माता: जॉर्डन करनरनिर्देशक: राजा गोसनेलरिलीज डेट : 31 जुलाई 2013एक्शन से भरपूर फैमिली ब्लॉकबस्टर एनिमेटेड फिल्म ‘द स्मर्फ्स’ के सिक्वल ‘द स्मर्फ्स 2’ में बुराई की दुनिया का बादशाह ‘गार्गामेल’, कुछ जोड़ी स्मर्फ जैसे दिखने वाले जीवों का निर्माण करता है। गार्गामेल इन जीवों का निर्माण स्मर्फ की जादुई ताकतों को हासिल करने और अधिक शक्तिशाली बनने के लिए करता है। इन जीवों को ‘नॉटीज’ कहा जाता है। परंतु गार्गामेल को पता चलता है कि उसे जो चाहिए वह और कोई नहीं बल्कि केवल असली स्मर्फ ही दे सकता है। उसे यह पता चलता है कि नॉटीज को असली स्मर्फ्स में केवल एक गुप्त जादू ही बदल सकता है जिसे केवल स्मर्फेटी ही जानती है। गार्गामेल, स्मर्फेटी का अपहरण कर उसे पेरिस ले जाता है, जहां वह दुनिया के सबसे बड़े जादूगर के रूप में जाना जाता है। अब पापा, क्लम्सी, ग्राउची और वेनिटी अपने मानव दोस्तों पेट्रिक और ग्रेस विंसलो के साथ मिलकर स्मर्फेटी को बचाने की योजना बनाते हैं। क्या स्मर्फेटी जो अपने आप को अन्य स्मर्फ से अलग समझती है, वेक्सी और हेकस नॉटीज के साथ अच्छे संबंध बना पाएगी?