1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. होली
  4. Top 5 places to celebrate holi in india

घर से बाहर होली सेलिब्रेट करनी है तो बनाएं इन 5 जगहों पर घूमने का प्लान

Bhagoria
होली का त्योहार बड़ा ही मजेदार त्योहार है। हर राज्य में रंगों के इस पर्व को बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। इसकी के साथ भारत के कुछ ऐसा शहर है जहां की होली देखना और उसमें शामिल होना बहुत ही अद्भुत और रोमांच से भरा होता है। दूर दूर से लोग इन शहरों में होली का उत्सव मनाने आते हैं। यदि आप भी घर से बाहर होली सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो इन 5 जगहों पर जरूर जाएं।
 
1. ब्रज मंडल की होली : ब्रज मंडल में मथुरा, बरसाना, गोकुल, वृंदावन, गोवर्धन नंदगांव आदि कई गांव और शहर आते हैं। इसमें से वृंदावन, बरसाना और नंदगांव की होली देखने और उसमें शामिल होना का अपना अलग ही मजा है। यहां रंगों के साथ ही लट्ठमार होली का शानदार आयोजन होता है।
 
2. भगोरिया उत्सव : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आदिवासियों में होली की खासी धूम होती है। मध्यप्रदेश में झाबुआ के आदिवासी क्षेत्रों में भगोरिया नाम से होलिकात्वस मनाया जाता है। भगोरिया के समय धार, झाबुआ, खरगोन आदि क्षेत्रों के हाट-बाजार मेले का रूप ले लेते हैं और हर तरफ फागुन और प्यार का रंग बिखरा नजर आता है। देश विदेश से लोग यहां की होली को देखने आते हैं। इसी के साथ ही मध्यप्रदेश के इंदौर में भी धुलैंडी और रंगपंचमी पर होली की ऐसी धूम रहती है जो कि अन्य शहरों में आपको शायद ही देखने को मिले।
3. उदयपुर, जयपुर की होली : राजस्थान के उदयपुर में 'रॉयल होली उत्सव' मनाया जाता है। होली से पहले उदयपुर, मेवाड़ राज परिवार के घोड़ों के शानदार जुलूस निकलते हैं जिसके बाद शहर सुंदर रंगों से सराबोर हो जाता है। इसी तरह की होली का आयोजन जयपुर में भी होती है। जयपुर होली उत्सव में हाथी और घोड़ों को वस्त्र और रंगों से सजाया गया है। समारोह में हाथी प्रतियोगिता और टग-ऑफ-युद्ध शामिल हैं। यहां की होली को देखने के लिए भी देश-विदेश से लोग एकत्रित होते हैं।
 
4. आनंदपुर साहिब की होली : पंजाब में होली को 'होला मोहल्ला' कहते हैं। पंजाब में होली के अगले दिन अनंतपुर साहिब में 'होला मोहल्ला' का आयोजन होता है। ऐसा मानते हैं कि इस परंपरा का आरंभ दसवें व अंतिम सिख गुरु, गुरु गोविंदसिंहजी ने किया था। इस दौरान शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है।
 
5. मुंबई की होली : मायानगरी मुंबई को पहले बॉम्बे कहा जाता था। यहां जिस तरह गणेश उत्सव की धूम रहती है उसी तरह यहां होली की धूम भी रहती है। यहां गोविंदा होली मनाई जाती है। महाराष्ट्र और गुजरात के क्षेत्रों में गोविंदा होली अर्थात मटकी-फोड़ होली खेली जाती है। इस दौरान रंगोत्सव भी चलता रहता है।
अगला लेख
आज शनि प्रदोष व्रत, जानिए क्या है इसका महत्व