Daily Horoscope
✕

रंग छुड़ाने के 7 आसान तरीके, आपके काम आएंगे..

Written By WD
Updated: गुरुवार, 16 मार्च 2017 (14:40 IST)
होली से लेकर रंगपंचमी तक रंगों की बौछार न हो, यह तो संभव ही नहीं। हो भी कैसे, इस 5 दिवसीय त्योहार का असली मजा तो रंगों की मस्ती में झूमकर ही आता है। रंग खेलते वक्त भले ही आपका मजा दुगुना हो, लेकिन खेलने के बाद रंग छुड़ाना जरूर किसी सजा की तरह लगता है। घबराइए नहीं, हम बता रहे हैं रंग छुड़ाने के कुछ आसान से नुस्खे, जो आपके घर में ही उपलब्ध हैं। जरूर जानिए -

1 बेसन में नींबू व दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। लगभग पंद्रह से बीस मिनट तक इस पेस्ट को त्वचा पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से मुंह-हाथ धो लें।
जानिए किस रंग से होगा क्या नुकसान...
 
2 खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा-सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे को इससे साफ करें। आपके चेहरे पर लगे सारे दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे और त्वचा खिली-खिली हो जाएगी। सेहत और ब्यूटी के लिए, रंगपंचमी पर 10 सावधानियां
 
3  मूली का रस निकालकर उसमें दूध व बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर कुछ देर तक लगाए रखने के बाद चेहरा साफ कर लें। ऐसा करने से  भी चेहरा साफ हो जाता है। रंगों से त्वचा का कैंसर! जानें 4 अन्य बीमारियां

4 अगर आपकी त्वचा पर ज्यादा गहरा रंग लग गया हो तो, दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर लेप तैयार कर इसे चेहरे पर लगाएं। अब स्पंज से हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें और बीस-पच्चीस मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएं। आपकी त्वचा पर लगा रंग उतर जाएगा।


 
5 जौ का आटा व बादाम का तेल मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को त्वचा पर लगाकर रंग को साफ करें। यह स्क्रब की तरह भी कार्य करेगा और रंग छुड़ाने में मददगार होगा।
6 दूध में थोड़ा-सा कच्चा पपीता पीसकर मिलाएं। इसके बाद इसमें थोड़ी-सी मुलतानी मिट्टी व थोड़ा-सा बादाम का तेल मिक्स करें और करीब आधे घंटे बाद चेहरा धो डालें।
7 संतरे के छिलके व मसूर की दाल व बादाम को दूध में पीसकर पेस्ट बनाएं। अब इस तैयार उबटन को पूरी त्वचा पर लगाकर मसाज करें और चेहरा धो लें। आपकी त्वचा साफ होगी और उसमें निखार आएगा।
Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख