ramcharitmanas

रंगपंचमी के दिन रखें इन 9 बातों का ध्यान, नहीं होगा रंग में भंग

Updated: शनिवार, 23 मार्च 2019 (14:22 IST)
रंगपंचमी के दिन बच्चे, युवक-युवतियां और बड़े-बुजुर्गों की टोली सभी आनंद में मस्त रहेंगे और एक-दूसरे पर खूब रंग डालेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रंगपंचमी पर कुछ बातों का ध्यान अवश्‍य रखा जाना चाहिए, आइए जानें 9 खास बातें...
 
* रंगपंचमी पर सूखे रंगों का अधिक प्रयोग करें।
 
* प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, क्योंकि वे आसानी से साफ हो जाते हैं।
 
* रंगपंचमी पर गुब्बारों में पानी भरकर न खेलें। 
 
* जब होली खेलना पूरा हो जाए तभी नहाने जाएं। बार-बार नहाने से पानी बर्बाद होता है।
 
* घर के बाहर होली खेलें। घर में होली खेलने से घर गंदा होगा तथा उसे धोने में अतिरिक्त पानी खर्च होगा। 
 
* पुराने व गहरे रंगों वाले कपड़े पहनें ताकि आसानी से धोए जा सकें। 
 
* खेलने से पहले अपने बालों में तेल लगा लें। इसकी वजह से चाहे जितना भी रंग बालों में लगा हो, तब एक ही बार धोने पर निकल जाता है। 
 
* अपनी त्वचा पर भी कोई क्रीम या लोशन लगाकर बाहर निकलें, इससे आपकी त्वचा रासायनिक रंगों के प्रभाव से खराब नहीं होगी। 
 
* बालों में तेल और त्वचा पर क्रीम लगाना भूल भी गए हों तो होली खेलने के तुरंत बाद रंग लगी त्वचा और बालों पर थोड़ा सा नारियल तेल हल्का सा मलें, रंग निकलता जाएगा।

ALSO READ: इस रंगपंचमी पर किस राशि के लिए कौनसे रंगों का प्रयोग करना चाहिए (जानें अपनी राशिनुसार)
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

11 सितंबर 1893: जब भारत के शाश्वत दर्शन ने विश्व को गुंजायमान किया

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

2027 की भविष्यवाणी: सत्ता परिवर्तन से सोने-चांदी के भाव तक, जानें कैसा रहेगा नया साल

बुध का हस्त नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा असर, जानें किसे मिलेगा धन-करियर का लाभ

गणेशोत्सव 10 दिनों का ही क्यों? जानिए बप्पा के आतिथ्य और महाभारत से जुड़ी यह रोचक गाथा

अगला लेख