dharma sangrah

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 7 मार्च 2026 (17:06 IST)
रंग पंचमी का पर्व होली के पाँचवें दिन मनाया जाता है और यह दिन विशेष रूप से देवताओं को रंग अर्पित करने के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवताओं को उनके प्रिय रंग चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इस बार रंग पंचमी 8 मार्च 2026 रविवार के दिन मनाई जा रही है। 
 

रंग पंचमी का धार्मिक महत्व

इसी कारण इस दिन केवल होली खेलने के बजाय पूजन विधि का विशेष महत्व बताया गया है। इस वर्ष रंग पंचमी पर सही रंगों से पूजा करने पर माता लक्ष्मी, भगवान शिव और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।  इस दिन भगवान नृसिंह के साथ ही माता लक्ष्मी की विशेष पूजा होती है। धन लाभ पाने और गृह कलेश दूर करने के लिए भी यह रंग पंचमी मनाई जाती है। इस दिन देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा होती है।  आइए जानते हैं किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाना चाहिए।
 

किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाएं?

1. भगवान श्रीकृष्ण– पीला रंग

इस दिन श्रीहरि विष्णु, श्री कृष्ण, प्रभु श्री राम को पीला रंग अर्पित कर सकते हैं। पीला रंग श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। रंग पंचमी पर उन्हें पीला गुलाल अर्पित करने से जीवन में प्रेम और सौभाग्य बढ़ता है। विवाह में बाधा हो तो भगवान कृष्ण को पीला रंग चढ़ाएं। 
 

2. भगवान गणेश– लाल रंग

लाल रंग भगवान गणेश का प्रिय रंग है। इस दिन उन्हें लाल गुलाल चढ़ाने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
 

3. भगवान शिव– भस्मी या सफेद रंग

भगवान शिव को भस्म या सफेद रंग अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे रोग, भय और मानसिक तनाव दूर होते हैं। रोग से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर सफेद गुलाल अर्पित करें
 

4. माता दुर्गा– लाल या गुलाबी रंग

माता दुर्गा को लाल और गुलाबी रंग चढ़ाने से शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
 

5. माता लक्ष्मी– गुलाबी या पीला रंग

माता लक्ष्मी को गुलाबी या पीला रंग अर्पित करने से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। आर्थिक समस्या हो तो माता लक्ष्मी को गुलाबी गुलाल अर्पित करें
 

6. भगवान विष्णु– हल्का पीला या हरा रंग

भगवान विष्णु को हल्का पीला या हरा रंग चढ़ाने से पारिवारिक सुख बढ़ता है।
 

7. रामभक्त हनुमान जी– लाल रंग

रामभक्त हनुमानजी को लाल रंग अर्पित करने से जीवन में साहस और उत्साह बढ़ता है।
 

8. माता बगलामुखी– पीला रंग

मां बगलामुखी को पीले रंग का अबीर अर्पित करें। इससे माता प्रसन्न होकर सभी तरह के तंत्र को काट देंगी।
 

9. सूर्यदेव– लाल रंग

सूर्यदेव को लाल रंग का गुलाल अर्पित करें। इससे जीवन में आत्मविश्‍वास और आत्मबल में बढ़ोतरी होती है।
 

10. भैरव महाराज- लाल रंग

भैरव महाराज को लाल रंग अर्पित करें। यह सभी तरह के भय से मुक्ति देगा।
 

11. शनिदेव- नीला रंग

शनि देव को नीला रंग अर्पित करेंगे तो सभी तरह के विष दोष से मुक्ति मिलेगी। 
 

रंग पंचमी की पूजा विधि

 
रंग पंचमी केवल रंग खेलने का पर्व नहीं, बल्कि देव आराधना का पावन अवसर है। सही देवता को सही रंग अर्पित करने से जीवन की कई समस्याएं दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

30 August Birthday: आपको 30 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

अगला लेख