shradh paksha
✕

रंगपंचमी का त्योहार कब मनाया जाएगा?

Updated: शनिवार, 11 मार्च 2023 (13:28 IST)
Rang panchami 2023 : होलाष्टक जब प्रारंभ होता है उस दिन होली का डांडा लगाया जाता है। फिर होलिका के दिन उसका दहन होता है। दूसरे दिन धुलैंडी के पर्व मनाया जाता है। इस पर के बाद रंगपंचमी का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार होली के 5 दिन बाद यानी चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग एक दूसरे के ऊपर रंग डालते हैं।
 
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार रंग पंचमी का त्योहार 12 मार्च रविवार को रहेगा। भारत भर में रंग पंचमी का पर्व होली के बाद मनाया जाता है। रंग पंचमी होली का ही समापन रूप है, जो देश के कई क्षेत्रों में चैत्र माह की कृष्ण पंचमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार रंगों का यह उत्सव चैत्र मास की कृष्ण प्रतिपदा से लेकर पंचमी तक चलता है। इसलिए इसे रंग पंचमी कहा जाता है। 
 
रंग पंचमी कोंकण क्षेत्र का खास त्योहार माना जाता है, महाराष्ट्र में तो होली को ही रंग पंचमी कहा जाता है। इस संबंध में यह कहा जाता है कि होली का जश्न कई दिनों तक चलता है और इसकी तैयारियां फाल्गुन पूर्णिमा से लगभग एक महीने पहले से शुरू हो जाती है। फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन के पश्चात अगले दिन सभी लोग उत्साहपूर्वक रंगों का पर्व होली या धुलेंडी मनाते हैं तथा रंगों से खेलते हैं।
 
रंग पंचमी के दिन भी रंगों इस्तेमाल करके एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाया जाता है, रंगों को हवा में उड़ाया जाता है, इस समय देवता भी विभिन्न रंगों की ओर आकर्षित होते हैं। वृंदावन में इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा को गुलाल अर्पित करके पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन अधिकतर स्थानों पर सूखे गुलाल का प्रयोग करके यह त्योहार मनाया जाता है।
 
महाराष्ट्र, राजस्थान तथा मध्यप्रदेश में इसे श्री पंचमी के रूप में पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है। इस राधा-कृष्ण को रंग, गुलाल चढ़ा कर ढोल और नगाड़े के साथ नृत्य, संगीत और गीतों का आनंद लिया जाता है। और इसी के साथ होली तथा रंग पंचमी के पर्व का समापन हो जाता है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

शारदीय नवरात्रि 2026: 9 दिन पहनें 9 शुभ रंग, जानें किस तिथि को कौन-सा रंग पहनना माना जाता है शुभ

Sarva pitru amavasya 2026: श्राद्ध पक्ष में सर्वपितृ अमावस्या पर इस तरीके से करें श्राद्ध कर्म, सभी पितृ होंगे तृप्त

Indira Ekadashi 2026: आज पितरों को मोक्ष दिलाने वाली इंदिरा एकादशी, जानें पूजा-तर्पण का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्र पर प्रत्येक दिन करें एक उपाय माता होंगी प्रसन्न

अगला लेख