Hanuman Chalisa

होली का रंग छुड़ाने के 7 आसान तरीके

Written By WD
Updated: शनिवार, 26 मार्च 2016 (16:00 IST)
होली से लेकर रंगपंचमी तक रंगों की बौछार न हो, यह तो संभव ही नहीं। हो भी कैसे, इस 5 दिवसीय त्योहार का असली मजा तो रंगों की मस्ती में झूमकर ही आता है। रंग खेलते वक्त भले ही आपका मजा दुगुना हो, लेकिन खेलने के बाद रंग छुड़ाना जरूर किसी सजा की तरह लगता है। घबराइए नहीं, हम बता रहे हैं रंग छुड़ाने के कुछ आसान से नुस्खे, जो आपके घर में ही उपलब्ध हैं। जरूर जानिए -

 


1 बेसन में नींबू व दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। लगभग पंद्रह से बीस मिनट तक इस पेस्ट को त्वचा पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से मुंह-हाथ धो लें।

2 खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा-सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे को इससे साफ करें। आपके चेहरे पर लगे सारे दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे और त्वचा खिली-खिली हो जाएगी।

 
3  मूली का रस निकालकर उसमें दूध व बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर कुछ देर तक लगाए रखने के बाद चेहरा साफ कर लें। ऐसा करने से  भी चेहरा साफ हो जाता है।

अगर आपकी त्वचा पर ज्यादा गहरा रंग लग गया हो तो, दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर लेप तैयार कर इसे चेहरे पर लगाएं। अब स्पंज से हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें और बीस-पच्चीस मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएं। आपकी त्वचा पर लगा रंग उतर जाएगा।

 जौ का आटा व बादाम का तेल मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को त्वचा पर लगाकर रंग को साफ करें। यह स्क्रब की तरह भी कार्य करेगा और रंग छुड़ाने में मददगार होगा।

6 दूध में थोड़ा-सा कच्चा पपीता पीसकर मिलाएं। इसके बाद इसमें थोड़ी-सी मुलतानी मिट्टी व थोड़ा-सा बादाम का तेल मिक्स करें और करीब आधे घंटे बाद चेहरा धो डालें।

 
संतरे के छिलके व मसूर की दाल व बादाम को दूध में पीसकर पेस्ट बनाएं। अब इस तैयार उबटन को पूरी त्वचा पर लगाकर मसाज करें और चेहरा धो लें। आपकी त्वचा साफ होगी और उसमें निखार आएगा।
Show comments

सभी देखें

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

गुंडिचा मंदिर क्यों है जगन्नाथ रथयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव? जानिए 5 खास बातें

भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन हैं? जानिए रथयात्रा से जुड़ी यह रोचक परंपरा

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

सभी देखें

जैन धर्म में क्या है चातुर्मास का महत्व?

26 July Birthday: आपको 26 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

विजया पार्वती व्रत के दिन क्या करते हैं क्या है इसका महत्व और कथा

Weekly Horoscope: 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य