Hanuman Chalisa
✕

होली खेलने के बाद आसानी से कैसे छुड़ाएं होली का रंग?

Updated: मंगलवार, 23 मार्च 2021 (17:17 IST)
होली पर अक्सर हुड़दंग रहती है। अक्सर यह देखा गया है कि होली खेलने के बाद कई लोगों को आंखों में जलन होती है तो कईयों की त्वचा खराब हो जाती है। कई दिनों तक शरीर पर जमा रंग निकलता नहीं है। होली के रंग छुड़ाना ही मुश्‍किल हो जाता है। ऐसे में होली खेलने से पहले और बाद में कुछ टिप्स अपनाएं।
 
 
हानिकारक रंगों से कैसे बचें : 
1. प्राकृतिक रंग : होली खेलने के लिए बाजार में कई तरह के रंग उपलब्ध है। उनमें से कुछ तो बहुत ही हानिकारक होते हैं। इन केमिकल रंगों से बचें और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें।
ALSO READ: होली के त्योहार के लिए हर्बल रंग बनाने के तरीके
2. सूखा रंग : प्राकृतिक रंगों के साथ ही बाजार में सूखा रंग भी मिलता है। जैसे गुलाल, अबीर आदि। सूखे रंगों का अधिक प्रयोग करें। ये रंग आसानी से साफ हो जाते हैं। इन रंगों में पानी का उपयोग भी करेंगे तो कोई खास असर नहीं होगा।
 
 
होली खेलने के पहले करें ये कार्य :
 
1. सनग्लासेस : सबसे पहले आंखों को इन हानिकारक रंगों से बचाएं। इसके लिए सनग्लासेस का प्रयोग करें क्योंकि ये आपकी आंखों को रंग से बचाकर रखने में काफी मदद करेगा।
 
2. नारियल या सरसों का तेल : होली खेलने जाने से पहले आप अपने बालों और संपूर्ण शरीर पर अच्‍छे से नारियल या सरसों का तेल लगाकर जाएं। तेल लगाने से किसी भी प्रकार का रंग आसानी से त्वचा पर चिपकता नहीं है और तेल होने के कारण यह अच्छे से निकल भी जाता है।
 
होली खेलने के बाद ये करें : 
 
1. नहाते वक्त कुछ लोग डिटर्जेंट का उपयोग करते हैं जो कि गलत है। आप किसी अच्छे साबून का प्रयोग करें।
 
2. पहले संपूर्ण शरीर पर अच्‍छे से साबून लगा लें फिर उसे हल्के हल्के स्पंज के बड़े-बड़े टुकड़ों से रगड़ें।
 
3. यदि प्राकृतिक रंग होगा तो जल्दी से निकल जाएगा लेकिन यदि केमिकल रंग होगा तो देर लगेगी। केमिकल रंगों को जबरन निकालने का प्रयास ना करें। वह वक्त के साथ खुद ब खुद ही निकल जाएंगे। जबरन निकालने में त्वचा को नुकसान पहुंचेगा।

4. यदि किसी ने ऑइलपेंट लगा दिया है तो गुनगुने पानी से नहाते वक्त रुई का उपयोग करके पेंट निकालें। 
 
5. बालों का रंग छुड़ाने के लिए दही और बेसन को मिलाकर पेस्ट बनाइए और इसे बालों में लगाइए। इसे करीब आधे घंटे तक लगा रहने दीजिए और फिर बाल धो लीजिए। अगर फिर रंग पूरी तरह नहीं छूटता है, तो इस बार आप बेसन की जगह दही में नींबू मिलाकर बालों में लगा सकते हैं।
 
6. आप संपूर्ण शरीर पर बेसन का लेप लगाकर उसे सुखा लें और फिर धीरे-धीरे मलते हुए उसे निकालें, इससे रंग छुट जाएगा। मतलब यह कि बेसन के पेस्ट को पूरे शरीर पर रगड़िए और फिर उसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए। 15-20 मिनट में रंग और मैल पूरी तरह फूल जाएगा, जिसके बाद आप गुनगुने पानी से नहाकर आसानी से रंग से छुटकारा पा सकते हैं।
 
 
7. बेसन की जगह आप मुल्तानी मिट्टी का भी उपयोग कर सकते हैं। 
 
8. नहाने के पहले नींबू को धीरे-धीरे अपनी त्वचा पर अच्‍छे से लगा लें। फिर उसे 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए और फिर ढेर सारा मॉइश्चराइज़र या क्लींज़र लगाइए। फिर हल्के साबुन और गुनगुने पानी से नहा लीजिए। रंग आसानी से छूट जाएगा।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

छठ का गीत | Chhath ke geet

Gopashtami 2026: आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार चराई थी गायें, जानें गोपाष्टमी का महत्व और पौराणिक कथा

आंवला नवमी 2026: सुख-समृद्धि और बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये 7 सरल और प्रभावशाली उपाय

Dev uthani ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर 2026 को?

सभी देखें

41 दिनों की अय्यप्पा मंडलकाल पूजा 2026: कब से होगी शुरुआत? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पूजा के विशेष नियम

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

छठ पूजा 2026: कब दिया जाएगा उगते सूर्य को अर्घ्य? जानिए उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त और पारण की सरल विधि

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

अगला लेख