sundarkand

होली पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 13 मार्च 2025 (14:49 IST)
Astrological remedies for Holi 2025: होली, हिंदू धर्म में प्रमुख त्योहार है। इस दिन पूजा अर्चना का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आप होली के खास दिन पर अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय करते हैं, तो इससे आपको जीवन की कई कठिनाइयों से मुक्ति मिल सकती है। इन उपायों का महत्व होली के दिन ही होता है इसलिए सभी राशियों के जातकों को विशेषरूप से इस दिन इनका लाभ लेना चाहिए।  

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए 2025 की होली पर लाल रंग पहनना बहुत शुभ रहेगा। मेश राषि के जातक होली पर लाल रंग के कपड़े पहनें या लाल रंग का रूमाल साथ रखें। होली के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण कर घर के मंदिर में पूजा  करने और भगवान का आशीर्वाद लेने से मन वांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि

2025 की होली पर वृषभ राशि के जातकों को सफेद रंग के वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा। इस दिन पूजा के बाद कन्याओं को भेंट स्वरूप कुछ देने से विशेष लाभ मिल सकता है। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए 2025 की होली पर हरे रंग के वस्त्र धारण करना विशेष लाभकारी हो सकता है। साथ ही मिथुन राशि के जातकों को होली के दिन गणेश जी की आराधना के बाद, दूब, जनेऊ और सुपारी अर्पित करना चाहिए। इसके बाद मोदक का भोग लगाने से जीवन की समस्याओं का समाधान हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को 2025 की होली पर सफेद या भूरे रंग के वस्त्र पहनने से लाभ मिल सकता है। इस दिन पूजा में माखन-मिश्री का भोग लगाने से आपके जीवन में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों को 2025 की होली पर विशेष रूप से माथे पर लाल सिंदूर का टीका लगाने से भाग्योदय के योग बन सकते हैं। साथ ही इस दिन पीले या गुलाबी रंग के कपड़े पहनने से लाभ होगा। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, ऐसे में होली की पूजा के बाद लाल रंग की मिठाई बांटने से लाभ हो सकता है।
ALSO READ: होली पर 8 दीपक जलाकर जीवन को महका और चमका देंगे, धन की समस्या होगी समाप्त
 
कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए 2025 की होली पर हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। होली वाले दिन कन्या राशि के जातकों को गणेश जी की पूजा के बाद हाथी को गुड़ और गन्ना खिलाने से बहुत लाभ हो सकता है।
ALSO READ: इस होली पर राधा-कृष्ण की कृपा पाने के लिए करें ये पाठ, जीवन के सब दुख होंगे दूर
 
तुला राशि

तुला राशि वालों को 2025 की होली पर गुलाबी या दूधिया रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इस दिन घर पर पूजा में भगवान को सफेद रंग की मिठाई या दही शक्कर का भोग लगाएं। इस दिन घर की स्त्रियों को उपहार स्वरूप कुछ भेंट देने से आपकी किस्मत चमक सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को 2025 की होली पर लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इस दिन होली की पूजा के बाद गुड़ और चने का प्रसाद वितरण करने से वृश्चिक राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों को 2025 की होली पर पीले, भूरे या हरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। साथ ही इस दिन मंदिर में भगवान को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने से धनु राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों को 2025 की होली पर भूरे या नीले रंग के वस्त्र पहनना चाहिए। मकर राशि के स्वामी शनि देवता हैं, इसलिए होली के दिन इस राशि के जातकों को शनि चालीसा का पाठ विशेष रूप से करने से लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि

2025 की होली पर कुंभ राशि के जातकों को नीले या फिर भूरे रंग का वस्त्र पहनने से फायदा मिल सकता है। होली के दिन कुंभ राशि वाले जातकों को अपने सर से कोयला उतार कर किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर देना चाहिए। कोयला ना मिलने पर जता वाला नारियल और 8 बदाम भी खुद से उतार कर पानी में विसर्जित कर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों को 2025 की होली पर नारंगी या पीले रंग धारण करने से काफी लाभ मिल सकता है। होली के दिन गरीब बच्चों को पुस्तकों का दान करने से विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
 

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा धन लाभ और सफलता

सावन के सोमवार में ज़रूर चढ़ाएं 'शिवा मुट्ठी': जानिए वो 1 चीज़ जो दूर करेगी पैसों की तंगी

श्रावण मास विशेष: आखिर क्यों सबसे अनोखा है भगवान शिव का परिवार? जानिए 10 खास बातें

नाग पंचमी 2026: कब है, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें सही पूजन विधि

अगला लेख