dharma sangrah

होली के पहले होलाष्टक कब से कब तक रहेगा?

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 16 मार्च 2024 (12:52 IST)
Holashtak holi 2024
 

HIGHLIGHTS
 
• कब शुरू होगा होलाष्टक 2024 में।
• कब तक रहेगा होलाष्टक, कब मनेगी होली।
• होलिका दहन कब किया जाएगा 2024 में।

ALSO READ: होलाष्टक कब से हो रहा है प्रारंभ?
 
Holashtak 2024: हिन्दू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में महाशिवरात्रि का पावन त्योहार मनाया जाता है। तत्पश्चात फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से होलाष्टक लगता है, जो कि आठ दिनों का होता है और यह समय बहुत अशुभ माना जाता है। अत: इन दिनों किसी भी प्रकार का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

इन 8 दिनों में धार्मिक कार्य जैसे- व्रत-पूजन, हवन-अनुष्ठान आदि करना अच्छा माना गया है। तथा होलिका दहन के दिन होलाष्टक का समापन होता है तथा इसके बाद होली, धुलेंड़ी का पर्व मनाया जाता है। बता दें कि होलाष्टक जो कि होली के 8 दिन पहले शुरू होकर होलिका दहन तक चलता है। 
 
ज्योतिष की मानें तो होलाष्टक के दिनों में 8 ग्रह उग्र हो जाते हैं। जिसके अनुसार अष्टमी को चंद्र, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को बृहस्पति (गुरु), त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा को राहु ये सभी ग्रह इस समयावधि में उग्र स्वभाव के हो जाते हैं। इसी कारण से इन दिनों शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं। तत्पश्चात रंगों का पर्व यानी होली का त्योहार जीवन में खुशियां लेकर आता है। 
 
आइए यहां जानते हैं कि वर्ष 2024 में होलाष्टक कब से प्रारंभ होगा और कब तक रहेगा-
 
- इस बार होलाष्टक यानी फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 17 मार्च 2024 से शुरू होगी।
- फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन यानी 24 मार्च 2024 पर होलाष्टक समाप्त होगा और इस दिन होलिका दहन किया जाएगा।
- तत्पश्चात 25 मार्च 2024 को रंगों का त्योहार यानी रंगवाली होली खेली जाएगी। 

ALSO READ: रंग पंचमी का त्योहार क्यों मनाते हैं?
 
17 मार्च 2024, रविवार: फाल्गुन शुक्ल अष्टमी के मुहूर्त :
 
ब्रह्म मुहूर्त- 03.58 ए एम से 04.46 ए एम
प्रातः सन्ध्या 04.22 ए एम से 05.33 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11.13 ए एम से 12.01 पी एम
विजय मुहूर्त- 01.38 पी एम से 02.27 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05.40 पी एम से 06.04 पी एम
सायाह्न सन्ध्या 05.41 पी एम से 06.52 पी एम
अमृत काल 11.06 पी एम से 18 मार्च 12.47 ए एम, 
निशिता मुहूर्त- 11.13 पी एम से 18 मार्च 12.01 ए एम 
रवि योग 08.17 ए एम से 12.35 पी एम तक।   
 
24 मार्च 2024, दिन रविवार : होलिका दहन के मुहूर्त-  
 
पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ- 24 मार्च 2024 को 01.24 ए एम से शुरू।
पूर्णिमा तिथि का समापन- 25 मार्च 2024 को 03.59 ए एम पर होगा। 
 
होलिका दहन मुहूर्त- 05.37 पी एम से 08.00 पी एम
कुल अवधि - 02 घंटे 23 मिनट्स।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: रंग पंचमी का त्योहार कब आएगा?

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

16 September Birthday: आपको 16 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

परिवर्तिनी एकादशी 2026 का व्रत कब रखा जाएगा, क्या है इसका महत्व?

Ganesh Visarjan 2026: गणपति विसर्जन की सरल विधि, जानें पूजा से लेकर विदाई तक के नियम

अगला लेख