dharma sangrah

24 मार्च को भद्रा के उपरांत होगा होलिका दहन, जानें सही समय और भविष्य-संकेत

Updated: शनिवार, 16 मार्च 2024 (12:48 IST)
ALSO READ: Holi 2004: होली रंग पंचमी के रंग घर पर ही बनाएं, जानें कैसे
 
Holi 2024 : इस वर्ष देश भर में रंगों का त्योहार होली 24 मार्च, दिन रविवार को मनाया जाएगा एवं 25 मार्च को धुरेंड़ी (फगुआ) खेला जाएगा। होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की रात्रि को होता है, किंतु शास्त्रानुसार भद्राकाल में होलिका दहन नहीं किया जाता है। अत: इस वर्ष 24 मार्च को फाल्गुन पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भद्रा काल के उपरांत रात्रि 11 बजकर 12 मिनट के उपरांत होलिका-दहन किया जाएगा। 
 
भद्रा काल में होलिका दहन करने से राजा को हानि व प्रजा को कष्ट होता है व राष्ट्र में विद्रोह एवं अशांति होती है। भद्रा काल में होलिका दहन किया जाना शास्त्रानुसार निषिद्ध है। 24 मार्च को पूर्णिमा तिथि प्रात: 9 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ होगी, जो दिनांक 25 मार्च 2024 को अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। 
 
शास्त्रानुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि को किया जाता है, अत: जिस दिन रात्रि में पूर्णिमा तिथि हो उसी दिन होलिका दहन किया जाना चाहिए।

ALSO READ: Holi 2024: होलाष्टक, छोटी होली, होलिका दहन, धुलेंडी, होली और रंग पंचमी के त्योहार की परंपरा
 
होलिका दहन के शुभ मुहूर्त :
 
दिनांक 24 मार्च 2024, फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी को रात्रि 11:14 से 12:20 मध्य शुभ है।
 
होली के धुएं से मिलता है भविष्य-संकेत :
 
शास्त्रों में होलिका-दहन के पश्चात उठे धूम्र (धुएं) की दिशा से भी भविष्य-कथन किए जाए का उल्लेख है। होली का धुआं यदि पूर्व दिशा की ओर जाए, तो देश में सुख रहेगा। यदि दक्षिण दिशा की ओर जाए, तो सत्ता-परिवर्तन होगा। पश्चिम दिशा की ओर होली का धुआं जाने से राज्य में अकाल की संभावना होती है एवं उत्तर दिशा की ओर होली का धुआं जाने से धन-धान्य व सुख-समृद्धि होती है।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: Holi festival 204 होलिका दहन का समय शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope: 10 से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि को होगा लाभ और किसे नुकसान

09 August Birthday: आपको 9 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (9 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख