kalsarpa dosh calculator
✕

होली या रंगपंचमी पर रंग छुड़ाने के 5 आसान तरीके

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 18 मार्च 2025 (14:33 IST)
how to remove Holi colour: होली या रंगपंचमी पर कई लोग पक्के रंग से होली खेलते हैं जोकि आसानी से एक बार में निकलता नहीं है। रंगों को जबरदस्ती नहीं निकालता चाहिए क्योंकि इससे त्वचा खराब हो सकती है। यदि प्राकृतिक रंग होगा तो जल्दी से निकल जाएगा लेकिन यदि केमिकल रंग होगा तो देर लगेगी। केमिकल रंगों को जबरन निकालने का प्रयास ना करें। वह वक्त के साथ खुद ब खुद ही निकल जाएंगे। जबरन निकालने में त्वचा को नुकसान पहुंचेगा।ALSO READ: इन 5 कारणों से मनाते हैं होली के बाद रंग पंचमी, रंगपंचमी का महत्व और कहां-कहां है इसका प्रचलन
 
यदि होली खेलने से पहले अपने हाथ-पैर, चेहरे, बालों और शरीर पर अच्छे से नारियल या सरसों का तेल या लोशन लगाया होगा तो रंग आसानी से निकल जाएगा। रंगों को प्राकृतिक तरीके से छुड़ाने के आसान तरीके आजमाना चाहिए और फिर भी यदि उससे रंग नहीं निकले तो अगले दिन रंग निकालने का प्रयास करें।
 
1. पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर इसका पतला घोल तैयार करें। उसके बाद उसे हलके से अपने शरीर पर लगा लें। 1 से 2 मिनट तक हल्के-हल्के स्पंज के बड़े-बड़े टुकड़ों से रगड़ लें और फिर स्नान कर लें। पूरा रंग एक ही दिन में निकालने का प्रयास न करें।
 
2. कुछ लोग नहाते समय डिटर्जेंट पाउडर का उपयोग करते हैं जो कि गलत है। आप किसी अच्छे साबून का प्रयोग करें। पहले संपूर्ण शरीर पर अच्‍छे से साबून लगा लें फिर उसे हल्के-हल्के स्पंज के बड़े-बड़े टुकड़ों से रगड़ लें। 
 
3. मुलतानी मिट्टी, बेसन या आटे में नींबू का रस डालकर मिला लें और उसे संपूर्ण शरीर पर अच्छे से मल लें। सूखने के बाद उसे धीरे धीरे रगड़ कर निकालें। इससे अधिकतर रंग आसानी से निकल जाएगा।
 
4. मूली का रस निकालकर उसमें दूध व बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे संपूर्ण शरीर पर अच्छे से मल लें। सूखने के बाद उसे धीरे-धीरे रगड़ कर निकालें। इससे अधिकतर रंग आसानी से निकल जाएगा।
 
5. रंग छुड़ाने से पहले गीले शरीर को सूखने दें फिर सबसे पहले कपड़ों और सिर से जितना सूखा रंग झाड़ सकते हैं, निकाल दें। उसके बाद सूखे, मुलायम कपड़े से रंग साफ कर लें। इसके बाद ही नहाएं।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

22 November Birthday: आपको 22 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 22 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

सभी देखें

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

घर में कहां रखें मनी प्लांट? जानिए वास्तु का सही नियम

Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को है पुष्कर महास्नान, जानें क्यों इसके बिना अधूरी मानी जाती है चार धाम की यात्रा

Lal Kitab Singh Rashifal 2027: छठे भाव के राहु दिलाएंगे शत्रुओं पर विजय, पर अष्टम शनि से रहना होगा सावधान! जानें सिंह राशि का पूरा हाल

अगला लेख