Hanuman Chalisa
✕

Holi celebration tips : CoronaVirus के बीच मस्ती के रंगों में डूबकर खेलें होली, इन 5 तरीकों से

Updated: शनिवार, 27 मार्च 2021 (15:36 IST)
कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे विश्‍व में एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। हालांकि मार्च का महीना भी चल रहा है। इस महीने से कई त्‍योहार शुरू हो जाते हैं। इन दिनों होली सबसे नजदीक है और बच्‍चों में होली का काफी उत्‍साह होता है। वे सुबह 6 बजे से ही रंगों में रंग जाते हैं। वहीं बड़े अपने सभी कार्य खत्‍म कर होली खेलना शुरू करते हैं। हालांकि कोरोना वायरस इतना बढ़ रहा है कि होली खेलने से पहले हजारों सवाल मन में हिलौरे ले रहे हैं। लेकिन कुछ बातों को ध्‍यान में रखकर कोरोना समय में भी 5 नायाब तरीके से होली खेली जा सकती है। आइए बताते हैं कैसे -  
 
1. मास्‍क और हैंड गलव्‍स - इन दिनों मार्केट में तरह-तरह के हेंड गलव्‍स और मास्‍क उपलब्‍ध है। जिन्‍हें पहनकर आप होली खेल सकते हैं। हालांकि, तब भी आपको सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना ही है। हेंड गलव्‍स पहनने के बाद भी किसी को छुएं नहीं और दूर से ही एक-दूसरे पर कलर डालें। हां, लेकिन इस बार सिर्फ सूखे रंग से ही होली खेलें।
 
2.Digital होली - कोरोना संक्रमण के कारण आप डिजिटली होली खेल सकते हैं। फैमेली या फ्रेंड्स से चर्चा कर कई सारी उपलब्‍ध वीडियो कॉलिंग एप्‍स पर एक वक्‍त पर जुड़कर Happy Holi विश करें। इस दौरान एक छोटा-सा प्रोग्राम भी प्‍लान कर सकते हैं। अलग-अलग ड्रेस कोड रख सकते हैं, होली Theme रख सकते हैं जिसमें सभी लोग कलरफुल नज़़र आएं।
 
3. Video बनाएं - इस बार एक साथ होली नहीं खेल सकते तो क्‍या हुआ। आप अपने प्रियजनों को happy holiका वीडियो बनाकर भेज कर भी शुभकामनाएं दे सकते हैं। वीडियो में आप होली के गाने और पुराने फोटोज भी डाल सकते हैं। जिसे देखकर एक बार फिर से यादें ताजा हो जाएं।
 
4. कॉम्‍पीटिशन - डिजिटल सोर्स इतने मजबूत हो गए है कि आप ऑनलाइन सबकुछ कर सकते हैं। कोरोना काल के दौर में Digitally Strong होना बहुत बड़ी उपलब्धि है। होली पर इस प्‍लेटफॉर्म का बखूबी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।  Google duo, zoom, skype सहित दूसरी एप्‍स के जरिए ऑनलाइन कॅम्‍पीटिशन कर सकते हैं। डांस कॉम्‍पीटिशन, फैंसी ड्रेस कॉम्‍पीटिशन, अंताक्षरी, लेखन या कविता कॉम्‍पीटिशन, ड्राइंग, पोस्‍टर या मेकिंग कॉम्‍पीटिशन जैसे आईडिया के साथ प्रोग्राम प्‍लान कर सकते हैं। इससे सभी लोग एकसाथ रहकर होली मना सकते हैं।
 
5. दादा-दादी के साथ होली - होली हर साल आती है लेकिन कभी आपने अपने दादा -दादी के साथ मनाई है होली। शायद नहीं क्‍योंकि होली तो घर से बाहर रहकर मनाई जाती है। इसलिए इस मौके के फायदा उठाकर इस बार अपने दादा-दादी या मॉम-डेड के साथ घर पर होली मनाएं। दोस्‍तों के साथ तो हर बार फोटोज क्लिक करते हैं, लेकिन इस बार अपने उन लोगों के साथ यादें कैद करें जिनके साथ रहते हैं पर यादें नहीं है। 
ALSO READ: कोरोना काल में सुरक्षित होली : कैसे मनाएं होली का त्योहार, ये बातें हैं बहुत खास
 
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

अगला लेख