biodatamaker
✕

भांग का नशा उतारने के 5 अचूक उपाय, आप भी आजमाइए

Updated: शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (11:56 IST)
भांग के बिना भले ही इस त्योहार का रंग नहीं जमता हो, लेकिन इससे भी ज्यादा मुश्किल हो सकती है जब भांग का नशा सिर चढ़ते-चढ़ते स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ जाए। ऐसी नौबत ही न आ पाए, इसके लिए जान लीजि‍ए भांग उतारने के य‍ह 5 अचूक उपाय - 
 
1 भांग उतारने के लिए खटाई का सेवन करना सबसे बेहतर तरीका है। इसके लिए आप नींबू, छाछ, दही या फिर इमली का पना बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। बेशक इन तरीकों से भांग का नशा उतर जाएगा।
 
2 अगर भांग पीने के बाद बहुत अधि‍क नशा होने से व्यक्ति बेहोशी में हो, तो सरसों का तेल हल्का गुनगुना करके संबंधि‍त व्यक्ति के कान में डाल दें। एक-दो बूंद सरसों का तेल दोनों कानों में डालें।
 
3 कई लोग घी के सेवन को भी भांग के इलाज के तौर पर प्रयोग करते हैं। इसके लिए शुद्ध देशी घी का अत्यधि‍क मात्रा में सेवन करना बेहद जरूरी है, ताकि भांग का नशा उतरने में आसानी हो।
 
4 अरहर की कच्ची दाल कर प्रयोग भी भांग उतारने में काफी मददगार है। इसके लिए अरहर की कच्ची दाल को पीसकर पानी के साथ संबंधि‍त व्यक्ति को दें या फिर इसे पानी से साथ पीसकर पिलाएं।
 
5 भुने हुए चने और संतरे का सेवन, भांग का नशा कम करने का एक बढ़ि‍या विकल्प है। इसके अलावा बगैर शक्कर या नमक डला हुआ नींबू पानी 4 से 5 बार पिलाने पर भांग का नशा उतर जाएगा।

Show comments

सभी देखें

दीपावली पर क्‍यों खास हैं महाराष्ट्र के मशहूर अनारसे? जानिए इस मिठाई की दिलचस्प कहानी

दीपावली पर कैसे हुई शकरपारे बनाने की शुरुआत? जानिए इस पारंपरिक मिठाई की खासियत

दीपावली पर गुझिया के बिना क्यों अधूरी है मिठाई की थाली? जानिए इसके पीछे की खास परंपरा

दिवाली के पहले खरीदारी का पुष्‍य नक्षत्र कब से कब तक रहेगा, करें 4 उपाय- माता लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

सभी देखें

दिवाली कब है 2026 में, 08 या 09 नवंबर को?

दीपावली पर मिठाइयों के बीच चिवड़ा क्यों है जरूरी? जानिए इसके पीछे की खास वजह

नरक चतुर्दशी कब है 2026, 07 या 08 नवंबर को?

धनतेरस कब है 2026 में 6 या 7 नवंबर को?

दीपावली पर क्यों बनाई जाती है मठरी? जानिए इसका महत्व और बनाने की आसान विधि

अगला लेख