biodatamaker

योगिनी एकादशी का व्रत रखने से क्या होगा?

Published: मंगलवार, 13 जून 2023 (12:59 IST)
वर्ष भर में 24 एकादशी व्रत आते हैं तथा जब अधिक मास होता है, तब कुल मिलाकर 26 एकादशियां पड़ती है। आषाढ़ मास में 2 एकादशी आती है, जो कि योगिनी और देवशयनी के नाम से जानी जाती है। 
 
धार्मिक मान्यता के अनुसार योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) व्रत रखने से सभी पाप दूर होते हैं। यह एकादशी पापों का नाश, संकटों से मुक्ति, उपद्रव, दरिद्रता दूर करने वाली मानी गई है। इतना ही नहीं योगिनी एकादशी सभी तरह के मनोरथ पूर्ण करने वाली तथा मोक्ष देने वाली मानी गई है।

यह एकादशी तीनों लोकों में प्रसिद्ध होने के कारण इस दिन लक्ष्मी-विष्णु जी का पूजन करने से तथा इस व्रत के प्रभाव से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं तथा परलोक में मुक्ति मिलती है। इस दिन स्नान के समय मिट्टी और काले तिल के उबटना का उपयोग करना बहुत शुभ माना जाता है।  
 
दशमी तिथि से ही एकादशी व्रत का संकल्प लेकर तथा लक्ष्मी-नारायण के स्वरूप का ध्यान करते हुए रात्रि जागरण करने का बहुत ही पुण्‍यफल प्राप्त होता है। यह व्रत 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर फल देता है तथा समस्त पाप दूर होकर अंत में स्वर्ग प्राप्त होता है।

यह व्रत कल्पतरू के समान माना गया है, जिसके प्रभाव से मनुष्य के सभी कष्‍ट दूर होते हैं तथा यदि आप किसी श्राप से ग्रसित है, तो उससे मुक्ति पाने के लिए यह एकादशी बहुत खास है। हर तरह के श्राप और समस्त पापों से मुक्ति दिलाकर इस एकादशी से अच्छे फल मिलते है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Ekadashi Fast 2023
 


ALSO READ: योगिनी एकादशी का पारण कब है और कैसे करें पारण?


Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

31 July Birthday: आपको 31 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन: उत्तरा फाल्गुनी में आए 'लग्जरी के कारक', इन 7 राशियों की अचानक चमकेगी किस्मत

Monthly Horoscope August 2026: मासिक राशिफल: किसके लिए सफलता, समृद्धि और नए अवसरों का रहेगा अगस्त का महीना ? जानें 12 राशियां

डाक कांवड़, खड़ी कांवड़ और साधारण कांवड़ में क्या अंतर होता है?

अगला लेख