Hanuman Chalisa
✕

Lona Chamarin: कौन थी लोना चमारिन, जिसे कहा जाता है तंत्र विद्या की देवी?

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (17:02 IST)
Lona Chamarin : आज के मॉडर्न युग में कई लोग बुरी नज़र और तांत्रिक क्रियाओं जैसे चीज़ पर विश्वास नहीं करते हैं। लेकिन आज भी कई जगह बुरी नज़र से बचने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। कई लोग अपने बच्चे को बुरी नज़र से बचाने के लिए काजल लगाते हैं लेकिन अगर इसके बाद भी बच्चे को नज़र लग जाए तो उसे तांत्रिक मंत्रों द्वारा झाड़ा जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह मंत्र किसके होते हैं? 
 
दरअसल तंत्र विद्या का इस्तेमाल कई उपायों के लिए किया जाता है लेकिन इन सभी मंत्रों में एक नाम का ज़िक्र होता है 'लोना चमारिन।' आपने इससे पहले शायद ही लोना चमारिन का नाम सुना होगा लेकिन तंत्र विद्या में इन्ही के मंत्रों का इस्तेमाल किया जाता है। टोना झाड़ने वाले लोग इन मंत्रों के बारे में आपको नहीं बताते हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन है लोना चमारिन।
 
कौन है लोना चमारिन?
लोना चमारिन का इतिहास बताना तो मुश्किल है लेकिन वह एक हरिजन जाति से थीं। कहा जाता है कि लोना चमारिन चमार जाति से न होतीं तो आज उन्हें देवी की तरह पूजा जाता। क्योंकि जिस तरह लोग भगवान पर विश्वास करते हैं वैसे ही तंत्र विद्या के लिए लोना चमारिन पर विश्वास किया जाता है। आप जब भी इंटरनेट पर टोना टोटका या तांत्रिक मंत्र के बारे में सर्च करेंगे तो आपको लोना चमारिन का नाम ज़रूर मिलेगा। 
बचपन से ही वह इसमाइल जोगी की शिष्य थीं। इसमाइल जोगी बहुत बड़े तांत्रिक थे और इन्हीं के साथ लोना चमारिन ने तांत्रिक विद्या सीखी थी। तंत्र विद्या में लोना चमारिन और इसमाइल जोगी का नाम बहुत प्रचलित है। आपको जानकार हैरानी होगी कि लोना चमारिन का जिक्र, लिक मुहम्मद जायसी की श्रेष्ठ भारतीय महकाव्य 'पद्मावत' में हुआ है। लोना चमारिन के कारण ही आज हम जादू टोना की मदद से बुरी नज़र जैसे कई उपाय करते हैं।
 
इसके साथ ही इनके मंत्र सरल बोलचाल वाली भाषा में थे। इनके मंत्र संस्कृत जैसी कठिन भाषा में नहीं थे इसलिए इन्हें पढ़ना और समझना आसान होता है। यही कारण है कि चमारिन इ मंत्र छोटे गांव और कस्बों में इतने ज्यादा प्रचलित हो गए। आज इंटरनेट पर इनके मंत्रों को सर्च किया जाता है और कई तांत्रिक क्रियाएं इनके मंत्र द्वारा ही की जाती हैं।
 
लोना चमारिन की अन्य तथ्य
  • कहा जाता है कि लोना चमारिन की साधना बहुत जल्दी फल देती है। साथ ही तांत्रिक मंत्रों में इनकी दुहाई दी जाती है। 

ALSO READ: घर में आंवले का पेड़ लगाने के 10 फायदे

Show comments

सभी देखें

रमा एकादशी व्रत रखने का क्या है महत्व? जानिए पारण का समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

गोवत्स द्वादशी के त्योहार का महत्व, कथा और पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth Fashion Rules: करवा चौथ पर पहन रही हैं शादी का जोड़ा? जानें लाल रंग का धार्मिक रहस्य और भूलकर भी न पहनें ये 4 अशुभ रंग

Kartik Maas Niyam: कार्तिक महीने में क्या करें और क्या न करें? जानें वो 10 काम जिनसे प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

सभी देखें

Shani Gochar 2026: शनि का 3 बड़े ग्रहों के साथ दुर्लभ 'षडाष्टक योग', इन 4 राशियों की अचानक चमकेगी किस्मत

Diwali Cleaning Secrets: दिवाली सफाई में अचानक मिल जाएं ये 4 चीज़ें, तो समझें चमकने वाली है आपकी किस्मत

Goa Diwali Tradition: गोवा में दिवाली नहीं, क्यों मनाया जाता है 'नरकासुर वध' का सबसे बड़ा जश्न? जानें अनोखी वजह

Diwali Decoration Ideas: दिवाली पर घर सजाने के लिए अपनाएं ये 6 पारंपरिक तरीके

नवंबर 2026 में कब-कब पड़ेंगे व्रत और त्योहार? जानें दिवाली से देव दीपावली तक की पूरी सूची

अगला लेख