Daily Horoscope
✕

गीता सार : समत्वभाव- 13

Updated: बुधवार, 23 नवंबर 2016 (17:14 IST)
जब तक मनुष्य केवल सुख की तलाश में लगा है उसके जीवन में संघर्ष और दु:ख रहेंगे ही। शांति और प्रसन्नता का जीवन बिताने का उपाय यह है कि मनुष्य अपने अंदर ऐसे समत्व का भाव उत्पन्न करे जिससे वह सुख-दु:ख, हानि-लाभ, मान-अपमान और हार-जीत जैसे द्वंद्वों के प्रभाव से ऊपर उठ सके। 


 
यह मनोवृत्ति मनुष्य को अपनी शांति और सुख के स्रोत को अपने अंदर ही खोजने की ओर प्रवृत्त करती है। ऐसी अवस्था को पा लेने के बाद जीवन की बदलती रहने वाली परिस्थितियों का मनुष्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
 
हमें अन्य मनुष्यों के प्रति भी समत्वभाव वाला दृष्टिकोण उत्पन्न करना है। संसार का हर मनुष्य अपने-अपने स्वभाव से बंधा है जिसे बदलना आसान नहीं है। जिस प्रकार हम अपने स्वभाव से बंधे हैं और उससे नियंत्रित हैं उसी प्रकार दूसरे अपने स्वभाव से। हमारे मित्र और हमारे शत्रु अपने-अपने स्वभाव के अनुसार आचरण करते हैं। हमें उन सबको एक समान भाव से देखना चाहिए। 
 
इसका मतलब यह नहीं है कि हम अच्छाई और बुराई में अंतर न करें। यह अंतर तो हमें करना ही है, पर यह अंतर करते हुए हमें बुरे लोगों से घृणा नहीं करनी है और जिन्हें हम पसंद करते हैं उनसे लगाव नहीं रखना है। बुरों से घृणा किए बगैर हमें समाज में बुराई से लड़ना है। 

लेखक के बारे में
अनिल विद्यालंकार
Show comments

सभी देखें

सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

क्‍यों मनाई जाती है अन्नपूर्णा जयंती? भगवान शिव से क्‍या है इसका संबंध? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

कब मनाई जाएगी चंपा षष्ठी? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानिए पर्व की खास बातें

दिसंबर 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी महीना, किसे होगा सबसे ज्यादा लाभ?

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन लाभ के बनेंगे योग

सभी देखें

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

अगला लेख