kundali milan
✕

गीता सार : काम, क्रोध और लोभ- 12

Updated: बुधवार, 23 नवंबर 2016 (17:10 IST)
इच्छा करना मनुष्य के लिए बहुत स्वाभाविक है। वास्तव में बिना इच्छा के जीवन चल ही नहीं सकता। ज्ञानी मनुष्य भी भूख लगने पर भोजन की और प्यास लगने पर पानी की इच्छा करता है। पर संसार के अधिकतर मनुष्यों को इन सीधी-सादी इच्छाओं या आवश्यकताओं की पूर्ति से संतोष नहीं होता।


 

उन्हें जीवन में उत्तेजना की तलाश रहती है। वे हमेशा यही हिसाब लगाते रहते हैं कि उनके पास इस समय कितना है और भविष्य में उन्हें और कितना मिल सकता है। वे संसार में अधिक से अधिक धन कमाना चाहते हैं। इससे समाज के अंदर और साथ ही व्यक्ति के अंदर भी संघर्ष पैदा होता है।

प्राय: मनुष्य एक- दूसरे के शत्रु इस कारण नहीं होते कि उनके पास खाने के लिए काफी नहीं है बल्कि इसलिए कि उनकी असीम तृष्णा को शांत करने के लिए दुनिया में काफी नहीं है। जब किसी तीव्र इच्छा की पूर्ति में बाधा आती है तो क्रोध का जन्म होता है। यदि किसी मनुष्य को किसी से भी कुछ नहीं चाहिए तो उसे कभी क्रोध नहीं आएगा।

पर चूं‍कि मनुष्य का अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण नहीं है इसलिए समाज में बहुत अधिक मात्रा में क्रोध विद्यमान रहता है। अनियंत्रित क्रोध से समाज में हिंसा और विनाश आते हैं। क्रोध के कारण विवेक पर पर्दा पड़ जाने से मनुष्य का नाश हो जाता है। 

लेखक के बारे में
अनिल विद्यालंकार
Show comments

सभी देखें

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

सभी देखें

भगवान विष्णु को क्‍यों प्रिय है मार्गशीर्ष का महीना? अमावस्‍या पर पितरों के लिए क्यों जलाते हैं दीपक?

क्यों खास है मार्गशीर्ष अमावस्या? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानें धार्मिक महत्व

दिसंबर 2026 का पंचांग: ग्रहों के राशि-नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहार और 12 राशियों का भविष्यफल

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव

क्यों रखा जाता है प्रदोष व्रत? क्यों खास है यह व्रत? कैसे करें भगवान शिव की पूजा?

अगला लेख